• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निवेश हितैषी है मध्यप्रदेश सरकार : शिवराज

Writer D by Writer D
28/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश सरकार निवेश हितैषी सरकार है। निवेश के लिए मध्यप्रदेश से बेहतर कोई नहीं है। देवास में आने वाले सालों में लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

चौहान द्वारा यहां के औद्योगिक क्षेत्र में बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के नए पॉलीमर एडिटिव प्लांट के शिलालेख का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से उद्योगपतियों से आव्हान किया कि वे आयें और मध्यप्रदेश में निवेश करें। उन्होंने कहा कि देवास के विकास के रोडमैप पर चर्चा की है। आने वाले समय में शीघ्र ही देवास देश के सबसे स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों में शामिल होगा। यहाँ औद्योगिक विकास के लिए बहुत सम्भावनाएँ हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के लिए गुड गवर्नेंस और सुशासन की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों से कहा कि यदि उन्हें नये उद्योग स्थापित करने हैं तो शासन द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र सरलता से क्लीयरेंस दिये जाने के प्रयास किये जायेंगे। आप लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देवास में लैंड पूलिंग के माध्यम से उद्योग स्थापित किये जायेंगे। उद्योग के लिये प्लाट उपलब्ध करायें जायेंगे।

कुलगाम में आईईडी विस्फोट, एक सैनिक की मौत, तीन घायल

श्री चौहान ने बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज द्वारा प्लांट के विस्तारीकरण पर प्रसन्नता जतायी। उन्होंने कहा कि यह प्लांट पर्यावरण हितैषी है। यहाँ लगभग 350 करोड़ के निवेश का हम स्वागत करते हैं।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव ने बेयरलॉकर इण्डस्ट्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के नए पॉलीमर एडिटिव प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज द्वारा विश्व के 15 देशों में प्लास्टिक एडिटिव्स का निर्माण किया जा रहा है। एडिटिव्स प्लास्टिक को उपयोगी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्लास्टिक को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने का प्रयास संपूर्ण विश्व कर रहा है।

26 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह चली यह अभिनेत्री

इंडस्ट्रीज के नए प्लांट का निर्माण आगामी डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसमें कैल्शियम आधारित स्टेबलाइजर और स्टीयरेट के विश्व स्तरीय निर्माण की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक देवास गायत्री राजे पवार, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे मौजूद थे। इस मौके पर बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के एमडी जयेन मोदी ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया।

Tags: Latest MP News In Hindishivraj singh chauhan
Previous Post

ताराकिशोर प्रसाद बोले- अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

Next Post

पीएम मोदी ने रोटी,कपड़ा,मकान के नारों को हकीकत में बदला: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
cm yogi

पीएम मोदी ने रोटी,कपड़ा,मकान के नारों को हकीकत में बदला: योगी

यह भी पढ़ें

Parliament

लोकसभा में किशोर न्याय बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण संशोधन विधेयक पेश

15/03/2021
road accident

अनियंत्रित होकर पलटी मिनी लॉरी, सैट मजदूरों की दर्दनाक मौत

11/09/2024
akhilesh yadav

राष्ट्रपति चुनाव से पहले अखिलेश ने बुलाई बैठक, इस रणनीति पर करेंगे मंथन

24/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version