• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में भक्तों को वितरित होगा बड़े हनुमान मंदिर का महाप्रसाद

Writer D by Writer D
09/12/2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Bade Hanuman Temple

Bade Hanuman Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार स्पेशल प्रसाद मिलने जा रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की विशेष मुहिम शुरू होने जा रही है, जिसका लाभ सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा। दरअसल, यहां सर्वाधिक मान्यता और पौराणिकता वाले मंदिरों में से एक लेटे हुए हनुमान मंदिर (Bade Hanuman Temple) का महाप्रसाद इस बार महाकुंभ में आने वाले भक्तों को भेंट करने की योजना बनाई गई है। यही नहीं, बाघंबरी गद्दी और वन विभाग देश के सभी शंकराचार्यों को महाकुम्भनगर से निशानी के तौर पर चंदन और रुद्राक्ष के पौधे भी भेंट करने जा रहे हैं।

हरित वन के रूप में निखर रहा तीर्थराज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भनगर के प्रमुख चौराहों के साथ साथ यहां आने वाले प्रमुख राजमार्गों को भी प्राकृतिक रूप से सजाने संवारने का काम चल रहा है।

डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस बार के महाकुम्भ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत कुल 149,620 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें 137,964 पौधे अभी तक लगाए भी जा चुके हैं। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री से सम्मानित सबसे कम उम्र के गंगा सेवक पर्यावरणविद् मानस चिरविजय सांकृत्त्यायन के अनुसार महाकुम्भ में भक्तों को लेटे हुए हनुमान मंदिर (Bade Hanuman Temple) से महाप्रसाद के रूप में सप्त ऋषि वन के पौधे भेंट करने की तैयारी है।

कुछ अलग करने का फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने विशेष मुहिम शुरू की है, जिसमें बाघंबरी गद्दी और वन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। लेटे हुए हनुमान मंदिर (Bade Hanuman Temple), संगम तट, प्रयागराज के महंत एवं श्रीमठ बाघंबरी पीठाधीश्वर पूज्य बलवीर गिरी जी महराज ने इस बार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में विशेष तोहफा देने की योजना बनाई है।

मंदिर का विशेष पौराणिक महत्व एवं श्रद्धालुओं के विशेष लगाव के कारण मंदिर की ओर से इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया गया है। देश विदेश से आने वाले लोगों का उत्साह देखकर यह निर्णय लिया गया है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) बनेगा भव्यता का उदाहरण

प्रयागराज में वन विभाग के आईटी हेड आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुनिया के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम को अविस्मरणीय बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा है कि श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की दिव्य और भव्य व्यवस्था की जाए। ताकि आने वाले समय में महाकुम्भ (Maha Kumbh) सभी के लिए एक उदाहरण बनकर उभरे।

ये हैं सप्तर्षि वाटिका के पौधे

तुलसी, अगस्त्य, चिचिड़ा (अपामार्ग), तुलसी, दूर्वा, बेल, शमी

Tags: Bade Hanuman Templemaha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गर्वनर

Next Post

सीएम योगी की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

16/05/2026
Next Post
Noida Airport

सीएम योगी की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

यह भी पढ़ें

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में रौनक,नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सेंसेक्स

10/11/2020
murder

नशे के लती ने हथाैड़ा मार कर की पत्नी की हत्या

15/03/2022
नीतीश तो रण से भागे Nitish ran away from the battle

तेजस्वी का बीजेपी पर पलटवार, पूछा कौन है सीएम का चेहरा ? नीतीश तो रण से भागे

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version