• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी का बीजेपी पर पलटवार, पूछा कौन है सीएम का चेहरा ? नीतीश तो रण से भागे

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश तो रण से भागे Nitish ran away from the battle

नीतीश तो रण से भागे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसका नाम ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ दिया गया है।

इस अवसर पर तेजस्वी ने कहा कि वह भाजपा की तरह कचड़ा साफ करने और पकौड़ा तलने वाला रोजगार की बात नहीं कर रहे, बल्कि सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी ने पूछा कि भाजपा बताए कि उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है? नीतीश जी ने तो पहले ही 10 लाख नौकरियों पर हाथ खड़े कर दिया, अब भाजपा कैसे 19 लाख नौकरियां देगी? उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा न दे बीजेपी। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार संविदाकर्मियों का मानदेय दोगुना करेगी।

भाजपा वाले बताएं कि उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है, नीतीश कुमार हैं? नीतीश कुमार ने तो 10 लाख नौकरियों पर ही हाथ खड़े कर दिए थे कि कहां से देंगे। तो बीजेपी कहां से देगी, नेतृत्व तो नीतीश कुमार कर रहे हैं, तो ये बेवकूफ किसे बना रहे हैं: तेजस्वी यादव, RJD https://t.co/wS9IIkeqC3 pic.twitter.com/oGaSJIIhJo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2020

घोषणा पत्र जारी करते हुए राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मात्र घोषणा पत्र नहीं बल्कि हमारा प्रण है, जो पूरा होगा। राजद के इस घोषणा पत्र में जहां 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है वहीं संविदा प्रथा को को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

घोषणा पत्र में 17 प्रतिबद्धताओं को सम्मिलित किया गया है, जिसमें रोजगार, कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना विकास, राज्य में सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक उद्योग, सामुदायिक विकास और गरीबी उन्मूलन और शिक्षा को विशेष स्थान दिया गया है। घोषणा पत्र में स्वयं सहायता समूह को और मजबूत बनाने का वादा किया गया है तथा उच्च शिक्षा और रोजगार को भी स्थान दिया गया है।

राज्य में किसी भी सरकारी नौकरी में स्थानीय नीति लागू करने का वादा करते हुए कम से कम 85 प्रतिशत आरक्षण स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए सुनिश्चित करने की बात कही गई है। राजद ने सभी को ‘समान काम का समान वेतन’ का भी वादा किया है तथा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात कही है।

युवाओं को आकर्षित करने के लिए घोषणा पत्र में बिहारी युवाओं को सरकारी परीक्षा फॉर्म भरने का फीस नहीं लगने और उनके आने-जाने की यात्रा का किराया मुफ्त करने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह हवा-हवाई बातें नहीं बल्कि इन वादों को पूरा करने का प्रण है।

Tags: Assembly Electionsbiharelection manifestoGrand AllianceIssuedrjdचुनावी घोषणा पत्रजारीबिहारमहागठबंधनराजदविधानसभा चुनाव
Previous Post

जदयू : तेजस्वी 9 नवंबर को जन्मदिन मनाएं, हम 10 को जीत का जश्न मनाएंगे

Next Post

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस कोविड-19 पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस कोविड-19 पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

महज उम्रदराज होना ही लाचार बहु-बच्चों को बेघर करने का लाईसेंस नहीःडीएम

21/08/2025
vijay mishra son vishnu mishra

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा का बेटा गिरफ्तार, गैंगरेप मामले में वांटेड था

25/07/2022
Tahawwur Rana

भारत आएगा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, US कोर्ट ने सुनाया फैसला

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version