• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र : एक हॉस्टल में 44 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, सभी क्वारंटाइन

Desk by Desk
12/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना पॉजिटिव Corona positive

कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए कई जगहों पर लॉकडाउन व नाईट कफ्र्यू लगाया गया है। इसके बीच पालघर जिले के एक हॉस्टल की 44 छात्राएं एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये सभी आदिवासी स्कूल के बच्चे हैं। हॉस्टल पालघर जिले के जव्हार तालुका में स्थित है। कलेक्टर सूर्यवंशी के मुताबिक सभी एसिम्पटमेटिक है। उन्होंने बताया कि सभी को क्वारंटाइन किया गया है और स्कूल को बंद कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना

इधर, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गुरुवार की रात के करीब आठ बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14,317 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इतने ही समय में 57 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ये नेता हैं शामिल

गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 22,66,374 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 21,06,400 लोग ठीक हो चुके हैं. 52,667 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई इलाकों में सख्त लॉकडाउन की चेतावनी दी है।

उद्धव ने दी सख्त लॉकडाउन की चेतावनी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कड़ाई से लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन के उपायों की घोषणा करने से पहले सरकार अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करने जा रही है।

सरकारी जेजे अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका की पहली खुराक लेने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से घूमने से बचने का आग्रह कर रही है। बता दें कि नागपुर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच ‘सख्त लॉकडाउन’ लागू किया गया है।

Tags: 44 girls in a hostelall quarantinecorona positivemaharashtraएक हॉस्टल में 44 छात्राएं कोरोना पॉजिटिवकोरोना पॉजिटिवमहाराष्ट्रसभी क्वारंटाइन
Previous Post

Bihar STET 2019 का आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Next Post

Lucknow University में लगेगा जॉब फेयर, 10 हजार से अधिक नौकरियां देने का लक्ष्य

Desk

Desk

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
Next Post
Jobs

Lucknow University में लगेगा जॉब फेयर, 10 हजार से अधिक नौकरियां देने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है : अखिलेश

02/10/2021

एलएसी पर चीनी घुसपैठ की बात केंद्र सरकार ने पहली बार मानी

06/08/2020
Vicky Kaushal

विक्की कौशल को फैन ने दिए समोसे और जलेबी, एक्टर ने कुछ इस तरह जाहीर की खुशी

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version