• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahindra का इलेक्ट्रिक दांव: हर महीने 7,000 EVs से मार्केट में मचाएगी हलचल

Desk by Desk
28/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
महिंद्रा का ‘मेगा प्लान’, हर महीने 7000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने की है तैयारी
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों के सेक्टर में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी का टारगेट है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक हर महीने करीब 7 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल करें. अभी कंपनी हर महीने लगभग 4 से 5 हजार यूनिट्स की डिलीवरी कर रही है, लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S ने इन उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.

इलेक्ट्रिक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है

इसपर कंपनी के शीर्ष अधिकारी और ऑटो एवं फार्म डिविजन के सीईओ राजेश जेजुरिकर का कहना है कि महिंद्रा (Mahindra ) अपनी ईवी प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाकर 8,000 यूनिट प्रति माह तक ले जा रही है. उनका मानना है कि घरेलू मार्केट में इलेक्ट्रिक एसयूवी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और आने वाले साल में ये सेगमेंट कंपनी के लिए प्रमुख भूमिका निभाएगा. महिंद्रा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 202728 तक उसकी कुल बिक्री में ईवी का योगदान लगभग 25% तक पहुंच सकता है.

बॉर्न-इलेक्ट्रिक मॉडल BE 6 और XEV 9

कंपनी ने बताया कि चाकन प्लांट में बनाए जा रहे बॉर्न-इलेक्ट्रिक मॉडलों BE 6 और XEV 9 की 30,000 से ज्यादा यूनिट्स पिछले सात महीनों में बिक चुकी हैं, जिससे लगभग ₹8,000 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. ये आंकड़ा महिंद्रा की इलेक्ट्रिक रणनीति की सफलता का बड़ा संकेत देता है.

चार्चिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर कंपनी तेजी से काम कर रही है

चार्चिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर भी महिंद्रा (Mahindra ) तेजी से काम कर रही है. कंपनी का टारगेट है कि 2027 तक हाई-ट्रैफिक लोकेशन पर करीब 1,000 चार्जिंग प्वॉइंट लगाए जाएं. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी आराम मिलेगा. एक्सपोर्ट को लेकर महिंद्रा सावधानी बरत रही है. कंपनी पहले राइट-हैंड-ड्राइव मार्केट्स में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs भेजेगी और फिर मांग और प्रतिक्रिया के आधार पर लेफ्ट-हैंड-ड्राइव देशों में प्रवेश करेगी.

बैटरी रीसाइक्लिंग पर भी महिंद्रा (Mahindra ) विशेष ध्यान दे रही है. कंपनी का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर रेंज सबसे पहले बैटरी डिस्पोजल के चैलेंज का सामना करेगी, इसलिए इसके समाधान पर टीम पहले से काम कर रही है.

Tags: Mahindra
Previous Post

पीएम मोदी ने 1 लाख लोगों के साथ किया गीता का पाठ, बोले- श्री कृष्ण के श्लोकों से मिलती है प्रेरणा

Next Post

Redmi 15C 5G से OnePlus 15R तक, आ रहे हैं 5 दमदार फीचर मशीनें!

Desk

Desk

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
Next Post
Redmi 15C 5G से OnePlus 15R तक, दिसंबर में भारत में एंट्री करेंगे ये 5 ‘फीचर लोडेड’ फोन

Redmi 15C 5G से OnePlus 15R तक, आ रहे हैं 5 दमदार फीचर मशीनें!

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/06/2021
Breast

परफेक्ट ब्रेस्ट साइज के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

14/06/2023
corona in UP

प्रदेश में बच्चों के लिए लगभग 6700 से अधिक पीकू बेड तैयार : सहगल

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version