• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, वकील ने सरकारी अधिकारियों को सौंपी चाबियां

Writer D by Writer D
19/01/2024
in Main Slider, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mahua Moitra

Mahua Moitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। महुआ के बंगला खाली करने के बाद उनके वकील ने चाबियां सरकारी अधिकारियों के हवाले कर दी हैं। इससे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट (Directorate of Estates) ने बंगला खाली करवाने के लिए अपनी एक टीम महुआ मोइत्रा के सरकारी बंगले पर भेजी थी।

महुआ (Mahua Moitra) के बंगला खाली करने से पहले एक अधिकारी ने कहा था कि संपदा निदेशालय ने पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सरकारी आवास से बाहर निकालने के लिए अधिकारियों की एक टीम भेजी है। बता दें कि सप्ताह की शुरुआत में DOE ने महुआ (Mahua Moitra) को निष्कासन नोटिस जारी किया था। उन्हें पिछले महीने हीलोकसभा से निष्कासित किया गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि टीएमसी नेता को एक सांसद के रूप में आवंटित सरकारी बंगले से बेदखल करने के लिए एक टीम भेजी गई। इससे पहले महुआ गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन उन्हें उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने महुआ (Mahua Moitra) को बंगला खाली करने के लिए भी कहा था।

Pran Pratishtha: 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, जल्द जारी होगा आदेश

अदालत में गुरुवार की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा था कि अदालत के समक्ष कोई विशेष नियम नहीं लाया गया है, जो सांसदों के हटने के बाद उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने से संबंधित हो।

पिछले महीने ही किया गया था निष्कासित

बता दें कि दिसंबर 2023 में महुआ (Mahua Moitra) को संसद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला तुरंत खाली करने को कहा गया था। इस संबंध में संपदा निदेशालय ने उन्हें आदेश जारी किया था। संपदा निदेशालय ने महुआ को 9B टेलीग्राफ लेन का टाइप 5 बंगला तुरंत खाली करने का बेदखली नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि अगर महुआ मोइत्रा ने बंगला खाली नहीं किया तो बलपूर्वक खाली कराया जाएगा।

Tags: Bengal NewsKolkata newsmahua moitraNational news
Previous Post

Pran Pratishtha: 22 जनवरी को यूपी में बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, जल्द जारी होगा आदेश

Next Post

‘जय श्री राम’ से शुरू हुआ नयनतारा का माफीनामा, प्रभु राम का अपमान करने का था आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post

‘जय श्री राम’ से शुरू हुआ नयनतारा का माफीनामा, प्रभु राम का अपमान करने का था आरोप

यह भी पढ़ें

काव्या को छोड़ देगा वनराज, अनुपमा की ज़िंदगी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

04/12/2021
संघ लोक सेवा आयोग

मणिपुर के परीक्षित ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

07/08/2020
CM Yogi

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं : योगी आदित्यनाथ

21/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version