• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर के परीक्षित ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

Desk by Desk
07/08/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
संघ लोक सेवा आयोग

संघ लोक सेवा आयोग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक मंत्र ने मणिपुर के एक शख्स के सपने को साकार कर दिया है। इंफाल वेस्ट के रहने वाले परीक्षित थौडम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 373वीं हासिल की है। अपनी सफलता को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में एमएस धोनी द्वारा कही गई उस बात का जिक्र किया जिसे पकड़कर वो सफलता की सीढ़ी तक पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘कप्तान रहते एमएस धोनी के सामने कई चुनौतियां आईं। धोनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उसी चीज पर काबू पाने की कोशिश करते हैं जिस पर काबू पाया जा सकता है। आपकी मेहनत और खुद पर भरोसा ही आपके आगे तक लेकर जाएगा।’

लखनऊ का दौरा करने पहुंचे थल सेनाध्यक्ष, चीन सीमा के हालात पर की चर्चा

परीक्षित ने कहा, ‘यह एक ऐसी परीक्षा है जिसमें सिलेबस बहुत बड़ा होता है और कंपीटीशन कड़ा होता है। उस चीज परवाह नहीं करनी चाहिए जो आपको नियंत्रण में नहीं हैं। यह परीक्षा हर किसी के लिए है। इसमें समाज के हर तबके को जगह दी जाती है। तैयारी कर रहे अभ्यर्थी असफल होने पर अपना मनोबल न गिराएं।’

आपको बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। परीक्षा में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले प्रदीप सिंह ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली के जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर यूपी के सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा रहे। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी और 67 एसटी कैटेगरी से हैं। यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है।

हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू की निबंध प्रतियोगिता

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

Tags: cse 2019 resultIAS Resultias result 2020ms dhonims dhoni upscparikshitPradeep Singhpradeep singh iaspradeep singh upscupsc 2019upsc 2019 resultupsc 2019 topperupsc 2020 resultupsc civil services exam 2019upsc cse 2019 resultupsc cse resultupsc cse result 2019upsc cse result 2020upsc final resultupsc final result 2019upsc resultUPSC Result 2020upsc resultsupsc results 2019upsc results 2020UPSC topperupsc topper 2019upsc topper 2020उपस्क रिजल्टउपस्क रिजल्ट २०१९एमएस धोनीधोनीममता यादवयूपीएससी परिणामयूपीएससी ममता यादवयूपीएससी रिजल्टयूपीएससी रिजल्ट 2019यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018संघ लोक सेवा आयोग
Previous Post

मानव संसाधन विकास मंत्रालय 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू की निबंध प्रतियोगिता

Next Post

बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों पर बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज बैठक

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
Next Post
Evening Semester Examinations of Masters

बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों पर बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज बैठक

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस की झूठ की गारंटी पर काेई नहीं करता भराेसा: नायब सैनी

11/11/2024
Production Russia

सोने से भी महंगा पैलेडियम, सबसे ज्यादा प्रोडक्शन करता है रूस

25/02/2022
Sanjay Jha

JDU के संजय झा बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version