• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले के थानों में हुआ बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्षों पर गिरी गाज

Writer D by Writer D
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोंडा
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने देर रात पुलिस महकमे मे बड़ा फेरबदल किया है। जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले 7 थानाध्यक्षों पर तबादले की गाज गिरी है। एसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

धानेपुर, तरबगंज, खोंड़ारे व छपिया थानाध्यक्ष को हटाकर वहां दूसरे उपनिरीक्षकों को कमान सौंपी गयी है जबकि कौड़िया व उमरीबेगमगंज के थानाध्यक्ष का गैर जनपद तबादला होने के बाद उन्हे हटा दिया गया है। एसपी पीआरओ रहे राकेश कुमार सिंह को छपिया थाने की चार्ज मिला है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की तरफ से देर रात जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक 7 थानों के एसओ समेत 12 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात वकील पांडेय को कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि कोतवाल देहात रहे जितेंद्र बहादुर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। धानेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को हटाकर साइबर सेल में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर छपिया एसओ रहे संजय तोमर को धानेपुर भेजा गया है। एसपी के पीआरओ रहे राकेश कुमार सिंह को छपिया थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक के नए पीआरओ बनाए गए हैं।

20 IAS और 5 IPS अधिकारियों को केन्द्रीय चुनाव आयोग का बुलावा

डीसीआरबी प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह खोंड़ारे के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि खोंडारे में तैनात रहे प्रमोद कुमार सिंह को हटाकर डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है। तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे इंद्रजीत यादव को हटाकर प्रभारी जनसूचना सेल में तैनात किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात संतोष कुमार सरोज को तरबगंज की प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष रहे रतन कुमार पांडेय का तबादला गैरजनपद होने के कारण उन्हे हटाया गया है। रतन पांडेय के स्थान पर बडगांव चौकी प्रभारी रहे करुणाकर पांडेय उमरीबेगमगंज के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। कटरा बाजार के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रम्हानंद सिंह को कौड़िया थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अफसर को तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: gonda newstransferup newsup police
Previous Post

20 IAS और 5 IPS अधिकारियों को केन्द्रीय चुनाव आयोग का बुलावा

Next Post

नशेड़ी पिता ने नशे के लिए बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Burnt Alive

नशेड़ी पिता ने नशे के लिए बेटी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

twinkle khanna

मशहूर कार मॉडिफायर दिलीप छाबड़िया गिरफ्तार, लक्जरी स्पोर्ट्स कार भी जब्त

29/12/2020
Jal Deepawali

5 करोड़ से अधिक दीयों की रोशनी में झिलमिलाए सैकड़ों गांव, मनाई गई जल दीपावली

20/10/2022
Terrorists

तीन हाईब्रीड आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

20/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version