• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन हाईब्रीड आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Writer D by Writer D
20/11/2022
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। नाके पर वाहनों की चेकिंग करते समय सिक्योरिटी फोर्सेस ने 3 हाइब्रिड आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है। उनकी गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बता दें कि हाइब्रिड आतंकी ऐसे स्थानीय युवक होते हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं होता। ये स्थानीय युवक पिस्टल लेकर आते हैं और हमला करके फरार हो जाते हैं और सामान्य जीवन जीने लगते हैं। ऐसे में इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं दहशतगर्दों को हाइब्रिड आतंकी कहा जाता है। ज्यादातर केसों में यह आतंकी स्थानीय होते हैं।

इन आतंकियों को ऑनलाइन ही भर्ती किया जाता है। इन्हें ऑनलाइन ही ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद इन्हें हमला करने के लिए भेजा जाता है। आतंकी 1-2 की संख्या में हमले को अंजाम देते हैं। जबकि पहले जो आतंकी घटनाओं के वीडियो सामने आते थे, उनमें 3-4 आतंकी शामिल होते थे और एके-47 जैसे बड़े और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते थे।

25 दिन में 5 घुसपैठिए मरे गए

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में 3 नवंबर को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी। तब सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान दो आतंकी भाग निकले थे। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था।

CISF और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, चार की मौत

31 अक्टूबर को कुपवाड़ा में घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने नाकाम किया था, तब दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे। इससे पहले करनाह सेक्टर में 26 अक्टूबर को घुसपैठ की कोशिश हुई थी। इस दौरान भी एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर कर दिया गया था। जबकि एक आतंकी भाग निकला था। पिछले 25 दिन में 5 घुसपैठिए मारे गए हैं।

Tags: Jammu-Kashmir newsNational newsShrinagar news
Previous Post

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, खिलाड़ियों से की मुलाकात

Next Post

कुलपति विनय पाठक हुए गायब, लुकआउट नोटिस जारी करेगी STF

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
Next Post
VC Vinay Pathak

कुलपति विनय पाठक हुए गायब, लुकआउट नोटिस जारी करेगी STF

यह भी पढ़ें

Amit Shah

‘मैं उस पार्टी से हूं जो…’, आंबेडकर को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

18/12/2024

मुख्यमंत्री धामी ने की कोरोना नियमों के अनुपालन की अपील

27/11/2021
Budget

Budget 2023: बजट छापने वाले अस्पताल भी नहीं जा सकते, मोबाइल नेटवर्क भी नहीं कर सकते

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version