• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Budget 2023: बजट छापने वाले अस्पताल भी नहीं जा सकते, मोबाइल नेटवर्क भी नहीं कर सकते

Writer D by Writer D
17/01/2023
in Business
0
Budget

Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश का आम बजट 2023 (Budget) पेश होने में अब कुछ ही समय बाकी है। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त मंत्री के रूप में एक फरवरी को लगातार पांचवां केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी। अगले साल आम चुनाव से पहले मोदी 2.0 सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। निर्मला सीतारमण ऐसे समय में बजट पेश करेंगी, जब वैश्विक आर्थिक गतिविधि व्यापक रूप से स्लोडाउन का सामना कर रही है। इस बीच आपको बजट (Budget) से जुड़ी एक खास बात बताते हैं। दरअसल, देश का वही-खाता तैयार करने के दौरन इस काम में जुटे अधिकारी करीब 10 दिन कैद में रहते हैं। उन्हें मंत्रालय से बाहर, यहां तक कि अपने घर जाने की इजाजत भी नहीं होती।

घर जाने तक की नहीं होती इजाजत

बेहद गोपनीय बजट दस्तावेज (Budget Document) तैयार करने के दौरान इसमें शामिल अधिकारी और कर्मचारी अपने घर या फिर करें पूरी दुनिया से 10 दिनों तक कटे रहते हैं। बजट तैयार होने के दौरान Finance Minister के बेहद वरिष्ठ और भरोसेमंद अधिकारियों को ही घर जाने की इजाजत दी जाती है। जब तक बजट पेश नहीं हो जाता तब तक इसे तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था चाक-चौबंद होती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में नहीं हो सकता। न केवल बजट दस्तावेज को तैयार करने वाली टीम, बल्कि इसकी छपाई से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को भी बाहर आने या फिर अपने सहयोगियों से मिलने की मनाही होती है।

मोबाइल नेटवर्क भी नहीं करता काम

Budget तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर संसद में इसके पेश होने तक वित्त मंत्रालय में खुफिया विभाग से लेकर के साइबर सिक्योरिटी सेल सबका पहरा रहता है। इन दिनों में मंत्रालय के अंदर कोई भी मोबाइल नेटवर्क (Mobile Ministry) काम नहीं करता है। केवल लैंडलाइन फोन के जरिए ही बातचीत हो पाती है। दरअसल, यह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था इसलिए होती है, ताकि देश की वित्तीय सेहत से जुड़ी कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी लीक न हो सके। यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण काम में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी निगरानी के बीच बाहरी दुनिया से दूर रखे जाते हैं।

डॉक्टरों की टीम रहती है तैनात 

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में इन 10 दिनों के लिए डॉक्टरों की एक टीम (Doctor’s Team) सभी जरूरी सुविधाओं के लैस होकर तैनात रहती है। ऐसा इसलिए ताकि किसी भी कर्मचारी के बीमार पड़ने पर उसे वहीं पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बीमार कर्मचारी को भी 10 दिनों के लिए अस्पताल में इलाज कराने की मनाही होती है। यह इस बात का उदाहरण है कि देश का बजट तैयार करना आसान बात नहीं, बल्कि हर बारीकियों पर बेहद सतर्कता के साथ निगरानी की जाती है, ताकि देश के बजट से जुड़ी जानकारियों पूरी तरह से गोपनीय रहें।

‘चाचा’ को जल्द मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, अखिलेश ने तय की ये बड़ी भूमिका

Internate पर भी रहती है पाबंदी

Budget तैयार होने के दौरान आखिरी के 10 दिनों में इंटरनेट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहती है। जिन कंप्यूटरों पर बजट डॉक्यूमेंट मौजूद होता है, उनसे इंटरनेट और एनआईसी के सर्वर को डिलिंक कर दिया जाता है। इससे किसी भी प्रकार की हैकिंग का डर नहीं रहता है। इन कंप्यूटरों को केवल प्रिंटर और छपाई मशीन से कनेक्ट करके रखा जाता है। वित्त मंत्रालय के जिस हिस्से में प्रिंटिंग प्रेस स्थित है, वहां चुनिंदा सीनियर लेवल के अधिकारियों को ही जाने की इजाजत होती है।

Tags: Budget 2023budget newsbudget updatesunion budgetUnion Budget 2023
Previous Post

‘चाचा’ को जल्द मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, अखिलेश ने तय की ये बड़ी भूमिका

Next Post

Aishwarya Rai ने नहीं चुकाया टैक्स, घर पहुंचा नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
PM-Kisan Nidhi
Business

कब आएगी PM-Kisan Nidhi की 24वीं किस्त, ये काम नहीं किए तो अटक सकते हैं 2,000 रुपये

01/08/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Gold-Silver
Business

सोने हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ इजाफा

30/07/2026
Gold
Business

Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के दाम रहे स्थिर

28/07/2026
Next Post
Aishwara Rai Bachchan

Aishwarya Rai ने नहीं चुकाया टैक्स, घर पहुंचा नोटिस

यह भी पढ़ें

विमान से संपर्क टूटा

साइबेरिया : विमान का उड़ान के बाद संचार संपर्क टूटा, छ लोग थे सवार

20/07/2020
Transfer

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

19/03/2025
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version