देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता उनके आने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे और सभी को उनके दौरे की प्रतीक्षा है।
मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब भी कोई चुनौतीपूर्ण परिस्थिति आई, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ खड़े होकर सहयोग किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के आगामी दौरे से प्रदेशवासियों में उत्साह देखने को मिलेगा।








