• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बनाएं केले का रायता, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

Writer D by Writer D
13/07/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Banana Raita

Banana Raita

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय भोजन में दही एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसका सेवन सभी अपने स्वाद के अनुसार करना पसंद करते है। कई लोग चटपटा स्वाद लेने के लिए रायता बनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मीठे रायते का स्वाद लिया हैं? अगर आप दही का अलग अंदाज में सेवन करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केले का रायता (Banana Raita) बनाने की रेसिपी। यह न केवल थाली को नया रूप देगा बल्कि स्वीट डिश की कमी को भी पूरा करेगा। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। केले का रायता (Banana Raita) एक स्वीट ट्रीट के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

केले का रायता (Banana Raita) बनाने की सामग्री

– 1 कटोरा ताजा दही
– 1 से 2 पके केले
– 2 चम्मच चीनी
– 2 चम्मच नारियल कसा हुआ
– 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी
– 1 छोटी कटोरी रोस्ट किए हुए मखाने
– 1 चम्मच घी
– 1 चम्मच भुनी हुई सरसों
– 1 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर

केले का रायता (Banana Raita) बनाने की विधि

सबसे पहले एक कटोरे में दही डालकर उसे अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। अब दही की मात्रा के हिसाब से आप चीनी को उसमें मिला दें और दो कटे हुए केले के टुकड़े भी दही में डाल दें। वहीं दूसरी ओर एक बर्तन में एक से दो चम्मच घी गर्म करके उसमें चिरौंजी को डाल दें। जब चिरौंजी सिकने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरी होने लगे, तो उसमें कसा हुआ नारियल डाल दें और अच्छी तरह से मिला दें। अब इस तैयार मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के बाद दही के कटोरे में डालकर मिक्स कर दें।

आप चाहें तो सर्व करने से पहले दही को और जायकेदार बनाने के लिए इसमें एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। इसके अलावा बनाना कर्ड (Banana Raita) को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इस पर भुनी हुई सरसों और जीरा पाउडर डालें। इससे स्वाद के साथ-साथ रंगत भी बदल जाएगी।

दही की सजावट के लिए रोस्टेड मखाने और गार्निशिंग के लिये 2 से 4 किशमिश या काजू ऊपर से डाल सकते हैं। अगर आपको क्रंची मखाने पसंद हैं तो सर्विंग से जस्ट पहले मखाने मिलायें क्योंकि अगर पहले से मखाने डालकर रखें तो वो सॉफ्ट हो जाते हैं। अब रायते को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Tags: Banana Raitaraita recipesweet raita
Previous Post

स्किन की हर समस्य का समाधान हैं नीम

Next Post

मुरझा गई हैं फेस की स्किन, ऐसे करें खुद को रिफ्रेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gujarati Kadhi
खाना-खजाना

आज खाने में लगाएं गुजराती तड़का, बनाएं ये स्पेशल डिश

06/11/2025
Tawa Paneer
खाना-खजाना

आज बनाएं चटपटा मसालेदार तवा पनीर, सब करेगा तारीफ

06/11/2025
Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Dahi Paneer
खाना-खजाना

आज बनाएं ये स्पेशल डिश, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

06/11/2025
hair
फैशन/शैली

बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये उपाय

06/11/2025
Next Post
Face

मुरझा गई हैं फेस की स्किन, ऐसे करें खुद को रिफ्रेश

यह भी पढ़ें

loot

स्टांप विक्रेता को गोली मार बदमाशों ने लूटे पौने चार लाख रुपये

13/01/2022
vastu tips for curtain

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

20/06/2021
sushant singh rajput- rhea chakraborty

सुशांत मामले में आज CBI रिया चक्रवर्ती से पूछेगी ये सवाल

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version