• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के गर्मी की छुट्टियों को बनाएं स्पेशल, ऐसे करें इसकी प्लानिंग

Writer D by Writer D
09/05/2024
in फैशन/शैली
0
Summer Holidays

Summer Holidays

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सालभर पढ़ाई करने के बाद बच्चों को गर्मियों की छुट्टी (Summer Holidays) का ब्रेसबी से इंतजार रहता है। गर्मियों की छुट्टियां हमेशा से ही बचपन की यादों को तरोताजा कर देती हैं। पहले के दिनों में बच्चे अपनी दादी-नानी के घर जाकर इस समय बिताना पसंद करते हैं। लेकिन इस बदलते दौर में इसके साथ बच्चे इस समय का सही उपयोग भी करना चाहते हैं। आजकल इन दिनों को बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है।

ऐसे में आप चाहे तो अपने बच्चों की छुट्टियों (Summer Holidays) की इस तरह प्लानिंग कर सकते हैं जो उनके लिए स्पेशल हो और वह कोई नई चीज भी सीखें। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिनसे बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां (Summer Holidays)  न सिर्फ क्रिएटिव होगी, बल्कि वे खेल-खेल में कई जरूरी चीजें भी सही उम्र में सीख लेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

थिएटर कराएं ज्वाइन

अगर आपके बच्चे को थिएटर में दिलचस्पी है तो आपको थिएटर का क्लास उन्हें ज्वाइन करवा देना चाहिए। थिएटर एक ऐसी कला है, जिससे बच्चा भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत होता है। ऐसे में बच्चों की छुट्टियों को स्पेशल बनाएं रखने के लिए उनकी पसंद की चीजें उन्हें करने दें।

परिवार के साथ बिताएं समय

गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays)  का समय परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का होता है। अगर आप अपने समर गोल्स यानी प्राथमिकता पहले से ही सेट कर लेंगे, तो आपको काफी आसानी होगी। इसमें परिवार और बच्चों को लेकर कब यात्राएं करना है, जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं। अगर साथ में बच्चे हैं, तो कुछ भी ओवर शेड्यूल ना करें। डाउनटाइम और फ्री प्ले के ऑप्शन होंगे, तो बच्चों को काफी मजा आयेगा और वह स्ट्रेस फ्री रह पायेंगे।

कराएं किचन गार्डनिंग

अगर आप बच्चे को कहीं बाहर क्लासेज के लिए नहीं भेज पा रहे हैं, तो घर पर ही किचन गार्डनिंग सिखा सकते हैं। गार्डनिंग करने से बच्चे को यह पता चलता है कि हम जो भी खाते हैं, वह कितनी मेहनत के बाद हमारी प्लेट तक आता है। इसके लिए आप उन्हें हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर आदि उगाना सिखा सकते हैं। ये उनके लिए मजेदार भी होगा।

स्विमिंग के लिए करें तैयार

सभी के घर में स्विमिंग पूल नहीं होता है। ऐसे में अगर आप कहीं वेकेशन पर नहीं जा रही हैं तो बच्चों को स्विमिंग जरूर सीखाएं। ऐसे में अगर आपके घर के आस-पास में कोई भी स्विमिंग क्लास होती हैं तो आपको उनका नाम वहां लिखवाना चाहिए। ऐसे में वह एंजॉय भी करेंगे और स्विमिंग भी सीख लेगें।

नई लैंग्वेज सिखाएं

आजकल हिंदी और इंग्लिश के अलावा और भी कई भाषाएं इंडिया में पॉपुलर हो रही हैं। कोई नई या अलग भाषा सीखने का फायदा बच्चे को आगे चलकर अपने करियर में भी हो सकता है। कोई नई लैंग्वेज सीखने का बेस्ट या गलत समय नहीं होता है। नई लैंग्वेज सीखने से आपको जॉब के इंटरव्यू में मदद मिलेगी, आप किसी नई संस्कृति को जान पाएंगे और कभी-कभी ट्रैवल करने पर भी इसका फायदा हो सकता है। जब आपकी कई भाषाओं पर पकड़ होती है, तो इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

समर कैंप में डाले

गर्मी की छुट्टियों (Summer Holidays) में जगह-जगह समर कैंप का आयोजन होता है। बच्चों को बहुत सारी मस्ती और लर्निंग एक्टिविटी के लिए आप किसी समर कैंप में उन्हें डाल सकते हैं। ये कैंप एक हफ्ते से लेकर 15 दिन की एक्टिविटी तक के होते हैं, जहां आपका बच्चा काफी लुत्फ उठा सकता है।

Tags: creative summer crafts for childreneducational summer programs for kidsexciting summer adventures for kidsfun summer activities for childrenoutdoor summer activities for kidsSummer campsummer holiday activities for kidsSummer Holidays Specialsummer sports and games for children
Previous Post

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

Next Post

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

डार्क अंडर आर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल

03/02/2026
glowing skin
फैशन/शैली

चेहरे से डेड स्किन हो जाएगी गायब, लगाएं फेसपैक

03/02/2026
lips
फैशन/शैली

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

03/02/2026
curd bhindi
खाना-खजाना

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

03/02/2026
Zodiac
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं इस राशि के लोग

03/02/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

यह भी पढ़ें

UPSIDA

रिकॉर्ड 1300 करोड़ के पार पहुंची यूपीसीडा की आय

03/05/2024
accident

ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

12/12/2020
OnePlus 9R sale will start from May 24, these are the features of the phone

24 मई से शुरू होगी OnePlus 9R की सेल, ये हैं फोन के फीचर्स

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version