• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस विधि से बनाएं मटर कुलचे, घर पर ही मिलेगा दिल्ली वाला स्वाद

Writer D by Writer D
10/08/2023
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Matar Kulcha

Matar Kulcha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात की जाती है, तो मटर कुलचा (Matar Kulcha ) का नाम जरूर लिया जाता हैं. आपको दिल्ली में हर कुछ ही दूरी पर मटर कुलचा का ठेला जरूर मिल जाएगा. इसे आप अपने डिनर में भी शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको पंजाबी जायके से भरपूर मटर कुलचे (Matar Kulcha ) बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका स्वाद लेने के बाद आप सप्ताह में इसे एक बार तो जरूर बनाएंगे, जानते हैं इसकी रेसिपी.

कुलचा (Kulcha )  बनाने के लिए सामग्री

मैदा – ढाई कप

दही – 1/2 कप

बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून

तेल – 2 टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

मटर (Matar) बनाने के लिए सामग्री

सूखी सफेद मटर – सवा कप

जीरा – 1/2 टी स्पून

धनिया पाउडर – 1 टी स्पून

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून

जीरा पाउडर – 1 टी स्पून

अमचूर – 1/2 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

गरम मसाला – 1/2 टी स्पन

तेल – 1 टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

जलचीरा चटनी के लिए सामग्री

पुदीना पत्तियां – 3/4 कप

जीरा – 1 टी स्पून

सौंफ – 1 टी स्पून

इमली का पानी – 1/4 कप

बड़ी इलायची – 1

सूखी लाल मिर्च – 1

हींग – 1 चुटकी

काला नमक – 1 टी स्पून

काली मिर्च – 1/2 टी स्पून

अमचूर – 1/2 टी स्पून

नमक – स्वादानुसार

कुलचा (Matar Kulcha ) बनाने की विधि

– मटर कुलचे (Matar Kulcha ) बनाने के लिए सबसे पहले हम मटर की सब्जी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं. इसके लिए मटर लेकर उसे 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें. तय समय के बाद मटर को पानी में से निकालें और उन्हें कुकर में डाल दें.

– कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी और हल्दी, नमक डालकर मटर को उबाल लें. कुकर में 4-5 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और मटर का अतिरिक्त पानी निथार लें और उसे बड़े चम्मच की मदद से हल्का सा मैश कर लें.

– अब एक मिक्सर जार में जलजीरा चटनी की सारी सामग्री डाल दें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें और उसे पीस लें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरे का तड़का लगाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें.

– मटर बनाने के लिए सारे मसाला पाउडर इसमें डाल दें और फिर कुछ देर तक भूनें. इसके बाद उबले मटर डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें और 4-5 मिनट तक भून लें.

– अब कुलचा बनाने की तैयारी शुरू करें. एक मिक्सिंग बाउल में मैदा डालकर उसमें दही सहित अन्य सामग्रियां डालकर मिक्स करें. इसके बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें.

– इसके बाद आटे को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें. तय समय के बाद आटा लें और उसकी लोई बेलकर कुलचा बना लें.

– इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल डालकर कुलचा डालें और उसे दोनों ओर से सेंक लें. आपका कुलचा तैयार है. इसी तरह सारे आटे से कुलचे बना लें. अब मटर के साथ कुलचा (Matar Kulcha ) सर्व करें.

Tags: kitchen hackskitchen tipsMatar KulchaMatar Kulcha reciperasoi tips
Previous Post

बारिश में भीगने के बाद खुजली से हैं परेशान, राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

Next Post

आप भी चाहते हैं चमकदार फर्श, तो पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Burnt Pan
फैशन/शैली

जली हुई कढ़ाही को चमका देगी घर में रखी ये चीज

13/03/2026
Milk
फैशन/शैली

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

13/03/2026
Tanning
Main Slider

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

13/03/2026
blackhead
फैशन/शैली

इन उपायो से ब्लैकहेड हो जाएंगे गायब, फेस करेगा ग्लो

13/03/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

13/03/2026
Next Post
Bathroom

आप भी चाहते हैं चमकदार फर्श, तो पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

यह भी पढ़ें

rajasthan royals

राहुल तेवतिया बोले – खराब खेल कर भी खुद पर भरोसा था

28/09/2020
Bathroom

घर के इस हिस्से में गलती से भी न लगाएं इस रंग की टाइल्स

08/11/2025
Rohit Sharma

स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित को दिया सर्वश्रेष्ठ IPL कप्तान का पुरस्कार

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version