• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

Writer D by Writer D
13/03/2026
in फैशन/शैली
0
Milk

Milk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूध (Milk) हमारे जीवन का महत्वूर्ण आहार हैं जिसका सेवन बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं। दूध से कई चोजें बनाई जाती हैं जैसे दही, पनीर, चाय, शरबत आदि। लेकिन इसी के साथ ही दूध से निकली मलाई (Cream)  भी बहुत काम की होती हैं जिसका इस्तेमाल घी बनाने में किया जाता हैं और घर के घी का स्वाद ही कुछ ओर होता हैं। लेकिन गर्मियों के इन दिनों में देखा जाता हैं कि दूध पर मलाई की पतली परत ही जम पाती हैं जिसका घी निकालना मुश्किल होता हैं। लेकिन यदि आपको इन दिनों में भी अपने दूध से ही ढेर सारी मलाई मिल जाए तो घर के घी की चाहत पूरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके घर के दूध (Milk) में मलाई की मोटी परत जम जाएगी और इसका इस्तेमाल आप घी निकालने में कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में…

फुल क्रीम मिल्क (Milk) का करें प्रयोग

अगर आप मोटी मलाई चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप ऐसा दूध लें जिसमें अधिक फैट हो। इसके लिए अगर आप टोन्ड मिल्क या गाय के दूध की बजाय फुल क्रीम मिल्क लें तो इससे मलाई मोटी निकलेगी।

सीधे फ्रिज से निकाल ना चढाएं उबालने

अधिकतर लोग दूध (Milk) को फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से दूध में मलाई बेहतर तरीके से नहीं निकलती है। बेहतर होगा कि उबालने से करीब 20 मिनट पहले इसे सामान्य तापमान में रखें उसके बाद ही उबालें।

दूध (Milk) को उबालें इस तरह

यहां पर दूध को उबालने का तरीका बस थोड़ा सा अलग हो जाएगा। मलाई तब ज्यादा गाढ़ी जमती है जब दूध ज्यादा अच्छे से पक जाता है। ऐसे में दूध को सिर्फ उबाल कर ढक कर रख देंगे तो मलाई गाढ़ी नहीं जमेगी। अधिकतर दूध हम फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं जिससे और ज्यादा दिक्कत होती है क्योंकि दूध का तापमान काफी ठंडा होता है और एकदम तेज़ आंच में चढ़ने पर उसमें रिएक्शन ठीक तरह से नहीं होता है। ऐसे में आप उसे मीडियम आंच पर उबालें और जब ये उबलने वाला हो तब इसे धीमी आंच पर कर दें जिससे ये 3-4 मिनट और पक जाए।

उबालते समय चम्मच से हिलाते रहें

दूध जब उबलने लगे तो गैस का आंच कम कर दें और चम्मच या करछी की मदद से इसे लगातार हिलाते रहे। ऐसा आप 4 से 5 मिनट तक करें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे बबल्स कम होने लगे हैं। फिर आंच बंद कर लें। रूम टेम्परेचर पर आने के बाद इसे फ्रिज में रखें। यकीन मानिए आपके दूध पर रोटियों जैसी मोटी मलाई जमेंगी।

गर्म दूध (Milk) ढकें नहीं

जब भी दूध को उबालें तो उबालने के बाद उसे तुरंत अच्छी तरह से ना ढंक कर रखें। बेहतर होगा कि आप जालीदार ढक्कन या छलनी से इसे ढकें। प्लेट से तभी ढकें जब दूध नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाए। ऐसा करने से रात भर में दूध पर मोटी मलाई जम जाएगी।

दूध (Milk) को मिट्टी के बर्तन में करें स्टोर

अब दो बातें तो साफ हो गई हैं, पहली ये कि ठंडा दूध एकदम हाई फ्लेम पर रखेंगे तो उसमें मलाई ठीक से नहीं जमेगी और दूसरा ये कि दूध को थोड़ा पकाएंगे तो मलाई ज्यादा गाढ़ी जमेगी। पर अगर आपको दूध में गाढ़ी मलाई चाहिए और इसे स्टोर करने के लिए आपके पास मिट्टी का बर्तन है तो आपका काम और आसान हो जाएगा। मिट्टी के बर्तन में दूध पर रिएक्शन ज्यादा जल्दी होता है और इससे मलाई भी गाढ़ी होती है। बस आपको गुनगुने और ज्यादा पके हुए दूध को मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रखना है। इसमें भी जब दूध से भाप निकल रही हो तो उसे पूरी तरह से न ढके बल्कि थोड़ी जगह छोड़ दें।

Tags: cooking tipshousehold tipskitchen hackskitchen tipstips to get thick malai in milk
Previous Post

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

Next Post

जली हुई कढ़ाही को चमका देगी घर में रखी ये चीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
New Year
धर्म

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
Next Post
Burnt Pan

जली हुई कढ़ाही को चमका देगी घर में रखी ये चीज

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार

01/04/2024
Imran Pratapgarhi

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को ‘सुप्रीम’ राहत, भड़काऊ गाने के मामले में कोर्ट ने FIR की रद्द

28/03/2025
नाओमी ओसाका Naomi Osaka

जापान की नाओमी ओसाका बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन की नई चैंपियन

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version