• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालेगांव बम विस्फोट मामले का 25वां गवाह पलटा

Writer D by Writer D
25/08/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Malegaon bomb blast

Malegaon bomb blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मालेगांव में विस्फोट (Malegaon bomb blast ) के मामले में आरोपित लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित से पारिवारिक संबंध रखने वाला थल सेना का एक अधिकारी सुनवाई के दौरान गुरुवार को अपने बयान से मुकर गया। इस तरह सुनवाई के दौरान मुकरने वाला वह 25वां गवाह है।

नासिक जिले के मालेगांव कस्बे में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट (Malegaon bomb blast ) में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

थल सेना के अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी के समक्ष गुरुवार को अपनी गवाही दी और पुरोहित की पहचान की, जो अदालत में उपस्थित थे। अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मामले के सिलसिले में उनसे पूछताछ की थी लेकिन उनका बयान कभी दर्ज नहीं किया।

एटीएस ने सेना के उक्त अधिकारी का तीन पन्नों में बयान दर्ज किया था जिसमें दावा किया गया था कि उसने पुरोहित के घर में अभिनव भारत संगठन से जुड़े दस्तावेज देखे थे। बयान में सेना के अधिकारी ने पुरोहित और एक अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी को पंचगनी में अक्टूबर 2008 में अभिनव भारत के शिविर वाले स्थल पर छोड़ने का भी दावा किया था लेकिन आज उस अधिकारी ने इन सभी बयान को निराधार बताया और बयान से मुकर गया।

उल्लेखनीय है कि पुरोहित के अलावा मामले के अन्य आरोपितों में भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं। इनमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुख्य आरोपित है। ये सभी आरोपित जमानत पर हैं। महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में 29 सितंबर 2008 को मस्जिद के बाहर बम धमाका हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हुए थे।

एटीएस ने इस मामले में 23 अक्टूबर 2008 को पहली गिरफ्तारी की। एटीएस ने साध्वी और उनके दो सहयोगियों को पकड़ा जिसके बाद एटीएस ने 20 जनवरी 2009 को इस केस में चार्जशीट दाखिल की। इससे पहले मामले की जांच एनआईए कर रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2011 को ये मामला एनआईए को सौंप दिया। वर्तमान में एनआईए मामले की जांच कर रही है।

Tags: Malegaon bomb blast
Previous Post

संगठन के आधार होते हैं कार्यकर्ता : स्वतंत्र देव

Next Post

यूएस ओपन में भी नहीं दिखेंगे जोकाेविच

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Novak Djokovic

यूएस ओपन में भी नहीं दिखेंगे जोकाेविच

यह भी पढ़ें

UPSC

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षाएं

23/08/2024
TB

योगी सरकार का 100 दिवसीय विशेष सघन टीबी रोगी खोज अभियान फरवरी से

15/01/2026
cm yogi

शिवनगरी पहुंचे CM योगी, DRDO अस्पताल का किया निरीक्षण

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version