Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगी ममता बनर्जी, पवार-केजरीवाल से भी मिलने की संभावना

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5 दिवसीय दिल्ली के दौरे पर हैं। ममता ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन  मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ से मुलाक़ात की थी उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी तय समय पर 4 बजे मिली थी। अब बुधवार को वह कई विपक्षी नेताओं से मिलने वाली हैं। इनमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं। इसके अलावा ममता आज NCP प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली दौरे के कई माने

ममता की इन मुलाकातों को मिशन 2024 से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इसका मकसद PM मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर उन्हें कड़ी टक्कर देना है। इसके लिए दीदी ‘बंगाल मॉडल’ को ही तवज्जो देने वाली हैं। वे विपक्षी एकजुटता के जरिए 375 सीटों पर भाजपा को सीधी चुनौती देने की तैयारी में हैं। इनमें से 200 सीटों पर कांग्रेस को वॉकओवर का प्रस्ताव दे सकती हैं।

PM मोदी से मिली CM ममता, आबादी के हिसाब से बंगाल को वैक्सीन देने की मांग

सूत्रों के मुताबिक, ममता का ‘मिशन दिल्ली’ 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना है। उनका इस बार बंगाल की कुर्सी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर है। इसके लिए सोनिया-पवार-ममता देशभर में भाजपा के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे।

 

Exit mobile version