Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ममता बनर्जी के भाई का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय  का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया. असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना से संक्रमित थे, आज सुबह उनका निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। बताया गया है कि उनका उपचार कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था। पिछले एक माह से वे कोरोना से संक्रमित थे।

एक माह की ‘गुड़िया’ के आगे हारा कोरोना, डॉक्टरों ने बताया चमत्कार

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.आलोक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शनिवार सुबह असीम बंदोपाध्याय ने आखिरी सांस ली। सीएम ममता बनर्जी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

Exit mobile version