• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा, क्राइम
0
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बलरई इलाके में अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या करके यमुना नदी में शव बहाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने गुरूवार को बताया कि अवैध संबंधों के शक पर पति ने पत्नी की हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। फेंके गए स्थान से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर महिला का शव बरामद किया गया है। हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई थी, एक सूचना के आधार पर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।

मृतका के भाई ऋषिदेव की ओर से स्थानीय थाना पुलिस को अपनी बहन की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रिय होकर के यमुना नदी में रेस्क्यू करा कर क्षतिग्रस्त स्थिति में शव को बरामद किया।

जिस महिला की हत्या की गई है उस महिला का नाम प्रीति यादव है। फिरोजाबाद जिले के नगला जोरे की रहने वाली 32 साल की प्रीति की शादी 15 साल पहले आगरा जिले के चित्रहाट के हरकेश के साथ हुई थी।

पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर के अनबन हुई जिस पर प्रीति मायके आ पहुंची। घर के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर के वापस भेज दिया लेकिन 11 जून को इस बात की जानकारी मिली कि प्रीति की हत्या उसके पति ने करके शव को इटावा जिले में बलरई इलाके के खदिया गांव के पास स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है।

यमुना नदी में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन करके प्रीति के शव को बरामद कर लिया है । बबूल के पेड़ के पास फंसा हुआ प्रीति का शव बरामद हो गया है। गिरफ्तार (Arrested) किए गए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी से रिश्ते थे जिसकी जानकारी होने पर उसने प्रीति की पिटाई की और उसे यमुना नदी में फेंक दिया।

Tags: crime newsEtawah news
Previous Post

गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप दोबारा सील

Next Post

चार करोड़ की अफीम बरामद, एक अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Intercity Express
उत्तर प्रदेश

इंटरसिटी एक्सप्रेस में धुआं उठने से मची अफरातफरी, कोच से बाहर कूदे घबराए यात्री

06/11/2025
Sleeper bus overturns on Lucknow Expressway
उत्तर प्रदेश

वाराणसी जा रही स्लीपर बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

06/11/2025
CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

06/11/2025
CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.
Main Slider

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, पीएम दौरे की परखीं तैयारियां

06/11/2025
Next Post
Arrested

चार करोड़ की अफीम बरामद, एक अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sawan

इस दिन से लगेगा भोलेनाथ का प्रिय महिना सावन, जलाभिषेक से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

22/04/2024
Stephen Boss

दिग्गज अभिनेता ने की आत्महत्या, सदमे में फिल्म जगत

15/12/2022
DGP Prashant Kumar

डीजीपी ने दिया निर्देश- कांवड़ यात्रा मार्ग पर बरतें विशेष सतर्कता, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों रखें नजर

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version