• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया को मिली विधायक फंड जारी करने की अनुमति

Writer D by Writer D
07/07/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पटपड़गंज विधानसभा (Patparganj Assembly) से विधायक मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को अपनी विधानसभा में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए फंड जारी करने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। यह अनुमति स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट ने दी है। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कोर्ट से खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी व मंडावली में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से तीन करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से फंड जारी करने की अनुमति मिलने के बाद खिचड़ीपुर में ओपन स्पेस, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौंदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो व फिरनी मोड़ पर प्रवेश द्वार समेत अन्य कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका स्पेशल जज काबेरी बावेजा की कोर्ट में दाखिल की गई थी। इसी कोर्ट में आबकारी मामले से संबंधित सभी केस सुने जा रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराने के लिए विधायक फंड से पैसा जारी करने की अनुमति मांगी थी।

फिलहाल खिचड़ीपुर गांव, ईस्ट विनोद नगर, आवासीय कालोनी खिचड़ीपुर, रेलवे कॉलोनी व मंडावली में कई विकास कार्य कराने पर तीन करोड़ रुपये खर्च होने हैं। मनीष सिसोदिया के अनुरोध को जज काबेरी बावेजा की कोर्ट ने मान लिया और विधायक फंड से तीन करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही पैसा जारी कर दिया जाएगा और विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के विधायक फंड से मिल रहे इस तीन करोड़ रुपये से वेस्ट विनोद नगर में एक ट्रांसफर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा, खिचड़ीपुर के सात ब्लॉक में ओपन स्पेस का सौदर्यीकरण, मयूर विहार फेस दो में पार्क का विकास, मयूर विहार फेस दो के पॉकेट ए और फिरनी मोड़ खिचड़ीपुर में प्रवेश द्वार, मयूर विहार फेस एक के पॉकेट-4 में बाउंड्री वॉल और ग्रिल, वेस्ट विनोद नगर में स्वाति पार्क का सौदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

Tags: delhi newsManish SisodiaNational news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने संगम पहुंचकर बड़े हनुमान जी का किया पूजन-अर्चन

Next Post

समय के अनुरूप चलाने होंगे नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रम : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP MP Anil Baluni also had a narrow escape during the landslide.
Main Slider

बीजेपी सांसद के सामने भरभराकर गिरा पहाड़, शेयर किया लैंडस्लाइड का भयंकर वीडियो

18/09/2025
Cloudburst in Chamoli
Main Slider

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: चमोली में बादल फटने से हाहाकार, 10 लोग लापता; सीएम धामी ने जताया दुख

18/09/2025
ak sharma
उत्तर प्रदेश

गरीबों की थाली से लेकर चंद्रयान तक की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री ने देश को एक नई दिशा और पहचान दी

18/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी होगी, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा: एके शर्मा

18/09/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के मिशन ‘Viksit UP @2047’ के लिए बढ़ चढ़कर सुझाव दे रहे आमजन

17/09/2025
Next Post
CM Yogi

समय के अनुरूप चलाने होंगे नए दौर के तकनीकी पाठ्यक्रम : योगी

यह भी पढ़ें

GRAP

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

18/11/2024

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

26/01/2022
Katrina Kaif

कटरीना को विकी पर आया प्यार, शेयर की रोमांटिक फोटो

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version