• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनमोहन सिंह की बेटी बोलीं- मेरे पिता चिड़ियाघर का कोई जानवर नई

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
dr. manmohan singh

dr. manmohan singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गुरुवार को मुलाकात के बाद उनकी तस्वीर साझा करके हर नैतिक मूल्य और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन किया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘भाजपाइयों के लिए हर चीज़ ‘फ़ोटो ऑप’ है। शर्म आनी चाहिए देश के स्वास्थ्य मंत्री को, जिन्होंने एम्स में भर्ती पिता तुल्य पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात को पी.आर स्टंट बनाया। यह हर नैतिक मूल्य का उलंघन है, पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन है, स्थापित परम्पराओं का अपमान है. माफ़ी मांगें।’

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री दमन सिंह ने समाचार पोर्टल ‘द प्रिंट’ से बातचीत में आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ एक फोटोग्राफर के भी उस वार्ड में घुस जाने से परेशान थीं, जिसमें मनमोहन सिंह भर्ती हैं। दमन सिंह ने कहा, “मेरी मां बहुत परेशान थीं। मेरे माता-पिता एक मुश्किल हालात से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग हैं। वो कोई चिड़ियाघर में मौजूद जानवर नहीं हैं।’

लखीमपुर खीरी घटना की याद ताजा कराती है छत्तीसगढ़ की घटना : मायावती

मांडविया ने गुरुवार को सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से एम्स में मुलाक़ात की व उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

गत बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

Tags: AIIMSdelhi newsmanmohan singhNational news
Previous Post

भूकंप के झटकों से हिला बाली द्वीप, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

Next Post

तनाव और चिंता को दूर करने के लिए रोज करें ये योगासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Centipedes
Main Slider

धनतेरस पर इस कीड़े का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी के आगमन का है संकेत

15/10/2025
Marriage
धर्म

शादी में आ रही है अड़चनें, तो आजमाएं ये अचूक उपाय

15/10/2025
Curtains
Main Slider

इस दिवाली पर मार्केट से नहीं खुद ही बनाए पर्दे

15/10/2025
Back
Main Slider

पहनना चाहती है बैकलेस चोली, तो बैक को ऐसे बनाएं ग्लोइंग

15/10/2025
Old Clothes
Main Slider

पुराने कपड़ों से अपने घर को करें डेकोरेट, हर कोई करेगा तारीफ

15/10/2025
Next Post

तनाव और चिंता को दूर करने के लिए रोज करें ये योगासन

यह भी पढ़ें

Women's Day Dishes

Women’s Day बनेगा स्पेशल, घर की लेडीज के लिए झटपट बनाएं ये डिशेज

08/03/2024
Bomb Threat

सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया ईमेल

04/08/2024
shot

बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को चेस्ट में मारी गोली, हालत गंभीर

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version