Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tokyo Olympic: शूटिंग में मनु-सौरभ की जोड़ी Top-4 में जगह बनाने से चूकी

टोक्यो. टोक्यो ओलिंपिक में मंगलवार को भारत के हाथ एक और मेडल आते-आते रह गया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग इवेंट में भारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी टॉप-4 में आने से चूक गई। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 582 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, लेकिन 8 जोड़ियों के दूसरे राउंड में वे 7वें स्थान पर रही। टॉप-4 जोड़ियों को मेडल राउंड में एंट्री मिली।

Tokyo Olympic में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दूसरी ओर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जोरदार वापसी की है। टीम ने पूल ए के मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। रुपिंदर पाल सिंह ने दो और सिमरनजीत सिंह ने एक गोल किया है। भारत को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस जीत की बदौलत भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत को अभी दो और पूल मैच खेलने हैं।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच डोली हिमाचल की धरती, जानमाल का नुकसान नहीं

पहले दो क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी। तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में स्पेन ने गोल कर ही दिया था, लेकिन तब तक क्वार्टर समाप्त होने का हूटर बज चुका था। स्पेन ने वीडियो रेफरल लिया और उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय डिफेंडरों ने इस पर गोल नहीं होने दिया। चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से एक और गोल हुआ। मैच में स्पेन को आठ और भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं। स्पेन की टीम पेनल्टी कॉर्नर पर कोई गोल नहीं कर सकी है। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल किया है। भारत का तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ही हुआ।

Exit mobile version