• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी हैंडलरों को रुपये पहुंचाने वाला मानवेंद्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला के माध्यम से रुपये पहुंचाने के मामले में फरार मानवेन्द्र सिंह यादव (Manvendra) को यूपी एटीएस ने गोरखपुर से गिरफ्तार (Arrested)  किया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनामी था।

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तानी हैण्डलर के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर उनमें धोखा-धड़ी करके जनता के व्यक्तियों से पैसा मंगवाते है तथा उस पैसे को निकाल कर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैण्डलर को पहुँचाते है। सूचना पर 24 मार्च 2018 को अभियुक्त अरशद नईम व नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय उर्फ डब्लू, सुशील राय उर्फ अंकुर राय व दया नंद यादव को गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त अर्शद नईम व नसीम के कब्जे से करीब 46 लाख रुपये बरामद हुए थे तथा अन्य सह अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 25 मार्च 18 को थाना-एटीएस लखनऊ में केस दर्ज किया गया था।

एटीएस एडीजी ने बताया कि इस केस की विवेचना के मध्य अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिहं उर्फ ए.के.सिंह निवासी गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह , मुशर्रफ के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में अपनी फोटो लगाकर विभिन्न नाम से बैंक खाता खुलवाता था तथा उन खातों को मुशर्रफ अंसारी को दे देता था, जिसमें जमा किये पैसे को निकालकर हवाला के माध्यम से पैसे भेजते थे।

इस गिरोह के द्वारा 150 से अधिक बैंक खातों को फर्जी दस्तावेजो के आधार पर खोला गया, जिनमें लाखों रुपए का लेन-देन हुआ। पैसा निकाल कर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से दिल्ली से भेजते थे जहाँ से हवाला के माध्यम से पैसे बाहर भेजते थे। अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था,  जिसे 2 अगस्त 21 को यूपी एटीएस की टीम द्वारा जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था।

इसी अभियोग की विवेचना में प्राप्त तथ्यों, संकलित साक्ष्यों व अभियुक्तों के बयान से एक अन्य शातिर अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह उर्फ मानवेन्द्र सिंह यादव उर्फ मनीष यादव का नाम प्रकाश में आया। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय से प्राप्त पास बुक, एटीएम आदि में मनीष यादव का नाम आया जिसकी जांच व सत्यापन में यह तथ्य सामने आए कि अभियुक्त मानवेन्द्र उर्फ मनीष अपनी फोटो लगाकर विभिन्न बैंकों में फर्जी नाम से खाते खुलवाता था और उनके एटीएम कार्ड मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय रख लेता था। इन खातों में विभिन्न स्रोतों से पैसा आता था जिसे मुशर्रफ अपने पास रखे एटीएम से निकाल लेता था और खाता धारक को बदले में कुछ धनराशि दे देता था। इस धनराशि को मुशर्रफ अपना हिस्सा लेने के बाद हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर तक पहुँचा देता था। मनीष उर्फ मानवेन्द्र इस गैंग का प्रमुख सदस्य है व इस पर अपर पुलिस महानिदेशक-यूपी एटीएस द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित गया था। सोमवार को यूपी एटीएस की टीम ने अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह उर्फ मनीष यादव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsgorakhpur newsup stf
Previous Post

दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
rape

देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप

यह भी पढ़ें

jaunpur jila jail

जिला जेल में कैदी की हुई मौत, आक्रोशित बंदियों ने अस्पताल में लगाई आग

04/06/2021
Suspended

अवैध वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित, एक पहुंचा जेल

12/03/2022
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- मार्कशीट से न हो छात्रों का मूल्यांकन, दिया ये मंत्र

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version