Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शारदीय नवरात्रि पर इस साल वैधृति समेत बन रहे कई शुभ संयोग

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार को मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आगमन करेंगी। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। इस साल नवरात्रि में कई खास संयोग बन रहे हैं।

नवरात्रि में पांच रवियोग के साथ सौभाग्य योग और वैधृति योग बन रहा है। नवरात्रि में शुभ योग में नए कार्यों की शुरुआत बेहद उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि शुभ योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।

इन कार्यों के लिए शुभ-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान कोई भी नया काम शुरू करना या वाहन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन इसके बाद शुरू होने वाले नवरात्रि में मांगलिक कार्यों व शुभ कार्यों को उत्तम माना जाता है। नवरात्रि के दौरान शुरू किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।

शनि देव बदलने वाले है अपनी चाल, इन राशिवालों के लिए होगा शुभ

इस साल नवरात्रि में दो सौभाग्य योग, एक वैधृति योग और 5 रवि योग बन रहे हैं। जिसके चलते नए कार्यों की शुरुआत, वाहन या भूमि खरीदना शुभ रहेगा।

8 दिन के नवरात्रि-

इस साल नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक रहेंगे।  15 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) मनाया जाएगा। इस साल दो तिथियां एक साथ पड़ने के कारण नवरात्रि 8 दिन के पड़ रहे हैं। 09 अक्टूबर, शनिवार को तृतीया तिथि सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी, जो कि अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक रहेगी। इस साल नवरात्रि की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में होगी।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त-

शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना 07 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार को होगी। इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version