Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आप की कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीनबाग के कई लोग भाजपा में हुये शामिल

Shaheen Bagh

शाहीनबाग

नई दिल्ली। सीएए और एनसीआर के विरोध के नाम पर शाहीनबाग में करीब तीन माह तक विरोध प्रदर्शन करने वालों का अब इस आंदोलन से मोहभंग होने लगा है। प्रदर्शन में शामिल रहे राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल दिल्ली के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली, डॉ. मेहरीन और आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीनबाग में रहने वाले कई लोग भाजपा में शामिल हो गए।

राजस्थान: 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर होगा फैसला

कोरोना महामारी के कारण 24 मार्च को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया था। बाद में भी कुछ लोगों ने फिर से प्रदर्शन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं अब प्रदर्शन में शामिल लोग कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा के खिलाफ लोगों को खड़ा किया गया। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास को आधार मानकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जाजू ने कहा कि हर वर्ग व समुदाय को एक सूत्र में जोड़कर मोदी सरकार ने देश के विकास को एक नई गति प्रदान की है।

पांच महीने बाद चेन्नई में खुल रही शराब की दुकाने, एक दिन में दिए जाएंगे 500 टोकन

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किसी भी धर्म या जाति पर केंद्रित नहीं होती हैं। सभी को इन योजनाओं का लाभ मिलता है। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता निगहत अब्बास ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा व दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुहम्मद हारुन मौजूद थे।

Exit mobile version