• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

16 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D by Writer D
16/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

16 मार्च राशिफल (Horoscope)

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

कुम्भ राशि :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

Next Post

इस दिन से शुरू हो रहा है रामदान का पवित्र महिना, इस बार 14 घंटे तक का होगा रोजा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

27/04/2026
Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

27/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Next Post
Ramadan

इस दिन से शुरू हो रहा है रामदान का पवित्र महिना, इस बार 14 घंटे तक का होगा रोजा

यह भी पढ़ें

Kajal Aggarwal Gautam Kichlu Honeymoon Photos

काजल अग्रवाल ने शेयर की पति के साथ हनीमून की फोटो

09/11/2020
Mayawati

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

13/07/2022
CM Yogi

गोरखपुर की होली: गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होते हैं सामाजिक समरसता के रंग

22/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version