• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

Writer D by Writer D
27/04/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Yusuf Afridi

Yusuf Afridi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सबसे प्रभावशाली कमांडरों में से एक शेख यूसुफ अफरीदी (Yusuf Afridi) की हत्या कर दी। अफरीदी न केवल एक आतंकी था, बल्कि वह वैचारिक और रणनीतिक स्तर पर संगठन की रीढ़ माना जाता था।

अफरीदी (Yusuf Afridi) लश्कर-ए-तैयबा में प्रांतीय स्तर का सबसे बड़ा अधिकारी था। वह खैबर पख्तूनख्वा में संगठन के ब्रांच हेड के रूप में कार्यरत था।

जम्मू-कश्मीर हमलों में बड़ी भूमिका

भारत के खिलाफ हमलों की प्लानिंग में अफरीदी (Yusuf Afridi) का हाथ बेहद अहम माना जाता था। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ सालों में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे उसी का दिमाग और नेटवर्क काम कर रहा था। वह अपने कबीलाई संपर्कों का इस्तेमाल कर घुसपैठ के रास्तों और रसद को सुगम बनाता था।

2026 आतंकी नेतृत्व के लिए ‘काल’ का वर्ष

शेख यूसुफ अफरीदी (Yusuf Afridi) की हत्या इस साल की कोई इकलौती घटना नहीं है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे समूहों के 30 से ज्यादा टॉप पदाधिकारी मारे जा चुके हैं। ये हत्याएं लाहौर, कराची, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में लगातार हो रही हैं।

आतंकवादियों पर हमलों का सिलसिला

यह हत्या पाकिस्तान में हाल के समय में हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों पर हुए कई हमलों की कड़ी में आती है। पिछले महीने लाहौर में एक टीवी स्टेशन के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और वांछित आतंकवादी अमीर हमजा पर हमला किया। 67 वर्षीय अमीर हमजा इस हमले में बाल-बाल बच गए।

इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मुहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अनवर जैश-ए-मोहम्मद के अंदर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और संगठन के ऑपरेशंस में सक्रिय थे।

पिछले साल मार्च में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी अबू कताल उर्फ कताल सिंधी की पाकिस्तान के झेलम (पंजाब) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। वह हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। कताल पर जम्मू-कश्मीर के रियासी हमले (2024) का मास्टरमाइंड होने का आरोप था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 33 घायल हुए थे।

2023 से जारी हत्याओं का पैटर्न

पाकिस्तान में आतंकवादियों की ऐसी टारगेटेड हत्याओं का सिलसिला 2023 से साफ देखने को मिल रहा है। उस साल सात महीनों में सात आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

Tags: international NewsPakistan NewsYusuf Afridi
Previous Post

सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखी खास चिट्ठी

Next Post

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

जनसेवा से दिन की शुरुआत, फिर कार्यकर्ता का दायित्व निभाने प. बंगाल निकले सीएम

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 सितंबर तक

22/09/2020
dead body found

10वीं के छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का मुकदमा दर्ज

05/03/2021
CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में की नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version