Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निर्माणाधीन मैरिज लॉन की छत गिरी, 20 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

roof fall

लखनऊ। मडिय़ांव इलाके में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत बुधवार को भरभरा कर गिर गई। हादसा छत ढालने के दौरान हुआ, मलबे में दब कर करीब 20 मजदूर घायल हो गये। जिमनें से 3 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

छत ढालने के दौरान लगाई गई कमजोर शटरिंग के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना प्रभारी मडिय़ांव ने बताया कि मुबारकपुर गांव में गोमतीनगर निवासी हृदय सिंह मैरिज लॉन बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य का ठेका रामजी को दिया है। बुधवार को मैरिज लॉन की छत ढाली जा रही थी।

तेज रफ्तार एसयूवी सवार रईसजादे ने युवती को मारी टक्कर, हालत गंभीर

छत करीब-करीब पूरी ढल चुकी थी। इसी दौरान कमजोर शटरिंग के चलते छत ढह गई। मौके पर काम कर रहे कई मजदूर मलबे की चेपट में आ गए।

हादसे में तकरीबन 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version