Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या का आरोप

suicide

Suicide

कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

मैदू ताहरपुर गांव में रहने वाली रेखा (23) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और बेटी का शव फांसी पर लटका देखकर रोना-पीटना मच गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उताकर मामले की जांच शुरु कर दी।

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख़

मायके पक्ष ने  रेखा के शरीर पर चोटों के निशान और आंगन में बिखरी चुड़ियों को देखकर यह आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उनकी बेटी को मारने-पीटने के बाद फांसी पर लटका दिया है। यह भी आरोप है कि पुलिस बेटी के हत्यारों की मदद कर रही है क्योंकि रेखा का देवर मनीष पुलिस में है।

इस संबंध में थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस पर लगे आरोप पर कहा कि पुलिस ईमानदारी से अपना कार्य कर रही है। अगर किसी भी प्रकार का कोई आरोप किसी पर सिद्ध हुआ तो उसे बख्सा नहीं जाएगा।

Exit mobile version