• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता ने बनाए गैर पुरुष से संबंध, सरेआम मिली 100 कोड़ों की सजा

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडोनेशिया। एक शादीशुदा महिला को गैर पुरुष से संबंध बनाने पर तालिबानी सजा का सामना करना पड़ा। पुरुष भी विवाहित था। जुर्म कबूल करने पर महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे गए। जबकि पुरुष को सिर्फ 15 कोड़े मारे गए। महिला को लगातार 100 कोड़े मारे जाने थे, लेकिन वो दर्द सहन नहीं कर पाई तो कुछ देर के लिए यह हैवानियत रोक दी गई। घटना के वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं।

घटना इंडोनेशिया के ऐच राज्य की है। यहां कट्टरपंथी हावी हैं और उनकी ही सरकार है। यहां पुलिस डिपार्टमेंट के जांच अधिकारी इवान नजर अलावी ने बताया- हमारे कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला और गैर पुरुष को अवैध संबंधों के आरोप में सजा सुनाई है। पुरुष भी पहले से विवाहित था। इनके संबंधों की जांच की कई तो महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि पुरुष ने आरोपों को गलत बताया।

कोर्ट ने महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई। पुरुष को इसी जुर्म में 15 कोड़े मारे जाने का आदेश दिया गया। यह शख्स इलाके में काफी रसूखदार है।

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव

इंडोनेशिया मुस्लिम देश है। ऐच प्रांत में तो खासतौर से सख्त सजाएं सुनाई जाती हैं। अधिकारी ने कहा- ट्रायल के दौरान पुरुष ने तमाम आरोप नकार दिए। जजों के लिए उसे दोषी ठहराना मुश्किल था। ऐच में जुआ खेलना, शराब पीना और समलैंगिकता की बेहद सख्त सजा है, क्योंकि यहां शरिया कानून लागू हैं। पुरुष को पत्नी के अलावा दूसरी महिला की तरफ रुझान रखने का कसूरवार पाया गया। 2018 में पुरुष और महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। तब से केस चल रहा था। पहले पुरुष को 30 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे 15 कोड़े में तब्दील कर दिया।

गुरुवार को ही एक और पुरुष को नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में 100 कोड़े मारे गए। उसे 75 महीने जेल में भी रहना होगा। बहरहाल, गुरुवार को जब पुरुष और महिला को कोड़े मारने की सजा दी गई तो वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इन्होंने इस घटना के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए। बाद में इन्हें वायरल कर दिया गया।

Tags: # world newscrime newsinternational News
Previous Post

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव

Next Post

सांसद रवि किशन का रैप सॉन्ग यूपी में ‘सब बा’ योगी ने किया रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए रहें तैयार: मुख्यमंत्री

04/07/2025
CM Yogi met 45 trainee officers
Main Slider

संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता से बनेंगे सफल अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी

04/07/2025
CUET UG result declared
Main Slider

CUET UG का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

04/07/2025
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को दी मंजूरी, जानें किसको मिलेगा आरक्षण

04/07/2025
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की शान बढ़ा रही हैं विभिन्न प्रकार के आमों की किस्में- सीएम योगी

04/07/2025
Next Post

सांसद रवि किशन का रैप सॉन्ग यूपी में 'सब बा' योगी ने किया रिलीज

यह भी पढ़ें

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

मंदिर में महंत पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, 80 हजार की लूट

02/10/2021
rape

नाबालिग बालिका के साथ खेत में दुष्कर्म

14/02/2022
Reliance Industries

देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 7 के बाजार में इतने की बढ़ोतरी

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version