• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद जवान शैलेन्द्र, कैबिनेट मंत्री ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
martyr shalendra

martyr shalendra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल के मालदा में तस्करों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए कानपुर के रहने वाले बीएसएफ जवान शैलेन्द्र दुबे का शव देर रात घर पहुंच गया था। शनिवार को भैरव घाट पर बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीरगति प्राप्त जवान को अंतिम विदाई दी तो वही राजकीय सम्मान भी प्रशासन की ओर से दिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना समेत शहरवासियों ने जवान को अश्रुपूर्ण आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं चार साल के बेटे शिवांश ने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

मछरिया नौबस्ता के रहने वाले सेवानिवृत्त दारोगा संतोष कुमार दुबे का 36 वर्षीय बेटा शैलेन्द्र दुबे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत बीएसएफ के 78वीं वाहिनी में तैनात था। बीएसएफ की ओर से बताया कि नाव से गश्त के दौरान डूबने से जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। 23 घंटे बाद बीएसएफ के जवानों ने उनका शव गंगा नदी में तैनाती स्थल से दो किमी दूर बरामद किया।

परिजनों का आरोप है उनकी यूनिट की तरफ से हादसे में शहादत की जानकारी दी गई है। जबकि दोस्तों ने फोन पर बताया कि तस्करों से मुठभेड़ के दौरान उन्हें नदी में फेंक कर हत्या कर दी गई। शहादत की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और देर रात बीएसएफ के जवान वीरगति को प्राप्त जवान के शव को लेकर कानपुर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार सहित मछरिया में लोग गमगीन रहे और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। घर पर अंतिम दर्शन के बाद बीएसएफ के जवनों ने तिरंगा में लिपटे शव को भैरव घाट लेकर पहुंचे जहां पर अश्रुपूर्ण आंखों वीरगति प्राप्त जवान को अंतिम विदाई दी गई। जिला प्रशासन ने जहां राजकीय सम्मान दिया तो वहीं बीएसएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी। चार साल के बेटे शिवांश ने उन्हें मुखाग्नि दी। बातचीत के दौरान पिता ने कहा बेटे की शहादत पर मुझे गर्व है। बेटे ने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की है। अपने पोते को भी सेना में अफसर बनाऊंगा।

23 घंटे बाद मिला था शव

78वीं वाहिनी में तैनात रहे बीएसएफ जवान शैलेन्द्र दुबे नदी में सर्च अभियान चलाये हुए थे। करीब 23 घंटे चले सर्च अभियान के बाद आखिरकार जवान के शव को नूरपुर सीमा चौकी के पास से खोज निकाला गया। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को फ्लाइट से 25वीं बटालियन हेडक्वार्टर दिल्ली लाया गया। इसके बाद सड़क मार्ग से सेना की एक टुकड़ी पार्थिव शरीर को लेकर कानपुर उनके घर पहुंची और शनिवार को भैरव घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। वहीं परिजनों ने मांग रखी कि बेटे के दोस्तों ने जानकारी दी कि तस्करों ने शैलेन्द्र की नाव को पलटा दिया और नदी में डुबोकर मारा है। इस दौरान तस्कर रायफल भी लूट ले गये। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिये।

मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, AIIMS ने दी जानकारी

शहरवासियों के आंखों में छलके आंसू

शहीद बीएसएफ के जवान शैलेद्र दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात उनके घर पहुंचा। सुबह उनके अंतिम दर्शन को इलाके के हजारों लोग पहुंचे। सिर्फ पत्नी मीनू, पिता संतोष, मां रानी और दोनों बच्चे ही नहीं वहां पहुंचे हजारों लोगों की तिरंगे से लिपटे शहीद को देखकर आंखे नम हों गई। कोई भी खुद को रोक नहीं सका और आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान शैलेंद्र दुबे अमर रहें…जब तक सूरज चांद रहेगा, शैलेंद्र भइया का नाम रहेगा…। भीड़ ने नारे भी लगाए।

बोल क्यों नहीं रहे पापा

शहीद शैलेंद्र दुबे का पार्थिव शरीर पहुंचते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और पिता रोते-रोते बेसुध हो गए। बेटे शिवांश और बेटी शिवांशी भी पिता को देखकर रोने लगे। इसी बीच शिवांशी ने कहा कि पापा बोल क्यों नहीं रहे…हम लोग आपका कब से इंतजार कर रहे थे…। यह सुनकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें डबडबा गई। परिवार के लोगों ने पत्नी, पिता और बच्चों को किसी तरह संभाला।

Tags: kanpur newsmartyr shalendraSatish Mahanaup news
Previous Post

मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, AIIMS ने दी जानकारी

Next Post

मामूली विवाद में बहा अपनों का खून, देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
murder

मामूली विवाद में बहा अपनों का खून, देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या

यह भी पढ़ें

येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राजेश तैलंग की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘त्रिवेदी जी’ का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

27/01/2021
Boyfriend

इन बातों से जानिए आपका बॉयफ्रेंड वफादार है या नहीं

17/12/2025

जमीन बेचने से नाराज कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version