• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुल्तानपुर के रामचेत मोची का निधन, राहुल गांधी ने परिजनों को किया फोन

Writer D by Writer D
11/11/2025
in उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर
0
Ramchet Mochi

Ramchet Mochi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को रामचेत मोची (Ramchet Mochi) का कैंसर और टीबी की गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। ये वही रामचेत मोची हैं, जिन्हें पिछली वर्ष कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपना मित्र मानते हुए, उनकी माली हालत देखते हुए न सिर्फ उनकी मदद की थी, बल्कि गंभीर बीमारी की जानकारी होते ही उनका इलाज भी करवाया था। वहीं रामचेत मोची की मौत की जानकारी लगते ही राहुल गांधी ने सुबह उनके परिजनों से मोबाइल पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही अमेठी और सुल्तानपुर से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को भेजकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गांव के रहने वाले रामचेत मोची (Ramchet Mochi) ने विधायक नगर चौराहे पर जूते-चप्पल सिलने की गुमटी रखी हुई थी। इसी गुमटी के सहारे किसी तरह वह अपना और परिवार का जीवन-यापन कर रहे थे। पिछले वर्ष कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में सुल्तानपुर आए हुए थे। कोर्ट में सुनवाई के बाद लौटते समय अचानक उनका काफिला रामचेत मोची की दुकान पर रुका तो सब चौंक गए।

राहुल गांधी ने रामचेत मोची (Ramchet Mochi) से की थी मुलाकात

राहुल गांधी ने इस दौरान रामचेत मोची (Ramchet Mochi) का हाल-चाल लिया। उनके कामकाज के बारे में बातचीत की। साथ ही उनसे जूता-चप्पल सिलने का गुण भी सीखा। वहां से लौटकर राहुल गांधी ने रामचेत मोची के लिए जूता-चप्पल सिलाई की मशीन के साथ-साथ उन्हें बिजनेस बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में रॉ मैटेरियल भी भिजवाया था। राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात करवाने लिए रामचेत मोची को दिल्ली बुलाया। साथ ही उन्हें दिल्ली की सैर भी करवाई। मुलाकात के दौरान रामचेत मोची ने अपने हाथों से बने जूते-चप्पल भी राहुल, सोनिया और प्रियंका को भेंट किया।

कैंसर और टीबी की बीमारी से पीड़ित थे रामचेत मोची (Ramchet Mochi) 

राहुल गांधी की मदद के बाद रामचेत मोची (Ramchet Mochi) का व्यापार चल निकला, लेकिन पिछले कुछ दिनों ने उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। जांच हुई तो पता चला कि वह कैंसर और टीबी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार वालों ने राहुल गांधी तक ये बात पहुंचाई तो एक बार फिर राहुल ने मदद को हाथ बढ़ाया और प्रयागराज के कैंसर हॉस्पिटल से उनका इलाज करवाना शुरू किया, लेकिन मंगलवार सुबह रामचेत मोची ने दम तोड़ दिया।

इस बात की जानकारी राहुल गांधी को मिली तो उन्होंने तत्काल रामचेत के बेटे राघवराम से बात की और शोक जताया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

वहीं राहुल गांधी के निर्देश पर अमेठी केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी, सुल्तानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष्य अभिषेक सिंह राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता रामचेत मोची के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही राहुल गांधी की तरफ से भेजी गई आर्थिक मदद भी सौंपी। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने दुख की इस घड़ी और आगे भी हमेशा साथ रहने का भरोसा भी दिलाया।

Tags: Ramchet Mochi
Previous Post

लखनऊ में लेडी डॉक्टर के घर ATS का छापा, भाई परवेज़ के ठिकाने को भी खंगाला

Next Post

सीएम की प्रेरणा से डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से आधुनिक शिक्षा सुविधायुक्त बने सरकारी स्कूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के ज्ञान और करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन

29/09/2026
Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
Next Post
Project Utkarsh

सीएम की प्रेरणा से डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से आधुनिक शिक्षा सुविधायुक्त बने सरकारी स्कूल

यह भी पढ़ें

Mayawati

बुलडोजर कार्रवाई पर मायावती ने दी प्रतिकृया, बोलीं- हमने दिया कानून द्वारा कानून का राज

03/09/2024
AK Sharma

कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, सुनी मरीजों की समस्याएं

05/03/2024
Shesh Narayan Singh dies

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version