• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम की प्रेरणा से डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से आधुनिक शिक्षा सुविधायुक्त बने सरकारी स्कूल

Writer D by Writer D
11/11/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Project Utkarsh

Project Utkarsh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष (Project Utkarsh) अन्तर्गत देहरादून जिले के सरकारी स्कूल अब सुविधा सम्पन्न हो गए हैं। जिलाधिकारी स्वंय इन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने जिले के सरकारी स्कूलों को सुविधायुक्त करने तथा निजी स्कूलों के समान सुविधाओं के लिए कमर कसी तथा जिले की कमान संभालते ही स्वास्थ्य, शिक्षा की के क्षेत्र में कार्य किए। जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’’ (Project Utkarsh) के माध्यम से मिशन के रूप में कार्य किया तथा निरंतर कार्यों की समीक्षा की उसी का नतीजा रहा है जिले के सरकारी स्कूल, अवस्थापना, उपकरण, खेल सुविधाओं से युक्त हो रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल से भी जोड़े रखने हेतु सरकारी स्कूलों में खेल अवस्थापना सुविधा स्थापित की गई है।

प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ (Project Utkarsh) के तहत् जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लसारूम, लाईब्रेरी, वाइटबोर्ड, कक्षाओं में एलईडी बल्ब,  खेल मैदान विद्यालयों में शुद्ध पेयजल के लिए 379 टंकी, 820 मंकी नेट लगाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय में 428 बेबी स्लाईड, 321 झूले,  माध्यमिक विद्यालयों में 77 बॉलीबॉल, 129 बैडमिंटन कोर्ट, 474 विद्यालयों में ज्ञानवर्धक पेंटिंग्स बनाए गए हैं। ओएनजीसी द्वारा 34 विद्यालयों में 1974 फर्नीचर सेट, हुडको द्वारा 629 प्राथमिक विद्यालयों में 567 फर्नीचर सेट लगाए गए है।  वहीं जिला खनिज न्याास से 39 प्राथमिक विद्यालयों तथा 80 माध्यमिक विद्यालयों के लिए 4260 फर्नीचर सेट प्रदान किए गए हैं। 168 विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग हेतु स्मार्ट टीवी लगाने की प्रक्रिया गतिमान है।

साथ ही जिले के तीन कस्तूरबा गांधी बोर्डिंग विद्यालय त्यूनी, कोराबा, कालसी सुविधा सम्पन्न हो रहे है, जिनमें डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, प्रिन्टर, इन्टरनेट कनैक्शन, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, फर्नीचर, डाईनिंग टेबल, स्टडी टेबल, डबल डेकर बोर्ड, वाटर प्यूरीफायर, वाशिंग मशीन, रेफ्रीजरेटर, रोटीमेकर, वाटर गीजर, बच्चों के टेªकसूट, स्पोर्टस शूज, उपलब्ध कराए जा रहे है।

केजीबीवी कोरवा में डिजिटल बोर्ड, 100 कुसी टेबल, 16सीसीटीवी कैमरा, 30 रूम हीटर, 4 वाटर प्यूरीफायर , रोटीमेकर, इन्टरनेट कनैक्शन वाईफाई, 19 डाईनिंग टेबल 150 कुर्सी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। तथा विद्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर तथा सफाई हेतु कार्मिक रखे गए हैं जिनका वर्ष में 4 लाख मानदेय का प्राविधान किया गया है। 4 वाशिंग मशीन, 1 रेफ्रीजरेटर, इन्वर्टर, 10 सीसीटीवी कैमरे, 150 जोड़ी टेªकसूट, जूते, तथा 2 सेनट्री मशीन की क्रय  प्रक्रिया गतिमान है। विद्यालय के 150 कुर्सी, 50 डबलडेकर बेड, 7 गीजर दिए जा रहे हैं। डीएम द्वारा केजीबीवी संशाधन एवं सुविधा बढाने हेतु 34.24 लाख धनराशि दी गई है।

स्कूलों में सुविधा हेतु प्राजेक्ट उत्कर्ष (Project Utkarsh) अन्तर्गत जिलाधिकारी ने 1 करोड़ धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्वतन पर रखी है, जिसमें विकासखण्डवार प्रथम चरण में 94 लाख धनराशि तथा द्वितीय चरण में 97.80 लाख धनराशि आंवटित की गई है।

जिले के विद्यालयों में 18.41 लाख धनराशि से वाईटबोर्ड उपलब्ध करा दिए गए है। 348 विद्यालयों में 27 लाख से पानी की टंकी तथा 754 विद्यालयों में 47.26 लाख से मंकी नेट लगाए गए हैं। 246 विद्यालयों में 23.26 लाख झूले, 337 विद्यालयों में 29.75 लाख से बेबी स्लाइड लगाए गए हैं। 46 विद्यालयों में 11.39 लाख से बालीबाल कोर्ट हैण्डबाल कोर्ट, 109 विद्यालयों में 39.35 लाख से बैडमिंन्टन कोर्ट, 93 विद्यालयों में 12.60 लाख से पेंटिंग एवं सौन्दर्यीकरा कार्य किया गया है। जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनी, ज्ञानवर्धक कामिक्स आदि रखी गई है।

Tags: Project Utkarsh
Previous Post

सुल्तानपुर के रामचेत मोची का निधन, राहुल गांधी ने परिजनों को किया फोन

Next Post

यह योजना सरकार की पारदर्शी संवेदनशील और जनहितैषी सोच का प्रतिबिंब है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

यह योजना सरकार की पारदर्शी संवेदनशील और जनहितैषी सोच का प्रतिबिंब है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, महिलाएं ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य

04/10/2024
Kajal Aggarwal and Gautam Kichlu

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी के बाद कि कुछ खास तस्वीरें

03/11/2020
hina khan

ग्लैमरस और स्टाइल में बेहद खूबसूरत लगती हैं हिना खान

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version