Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव से शहीद स्मारकों को मिला नव जीवन : सांसद कमलेश 

cm yogi

cm yogi

गोरखपुर। चौरीचौरा शताब्दी समारोह में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व चौरीचौरा विधायक संगीता यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। बासगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि इस महोत्सव ने इस शहीद स्थल को एक नया जीवन देने का काम किया है। जिसे आज तक कोई भी सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर चौरी चौरा में फ्लाईओवर ब्रिज बनवाने की मांग मुख्यमंत्री से किया।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण के दौरान क्षेत्रीय विधायक संगीता यादव ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम यह बता रहा है कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी को देश के शहीदों और देश के धरोहरों के प्रति कितने गम्भीर हैं। कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था में सहयोग के लिए मुंडेरा बाजार के चेयरमैन सुनीता गुप्ता और उनके प्रतिनिधि जे.पी.गुप्ता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने चौरी चौरा को एक अलग पहचान देने का काम किया है। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, ने भी सम्बोधित किया।

देश के शहीदों के सम्मान को ऊंचा करेगा यह महोत्सव : योगी

महामना के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री को किया गया प्रदर्शित

शताब्दी समारोह के दौरान महामना मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें महामना चौरी चौरा कांड के मुकदमे की पैरवी को एक ऐतिहासिक पैरवी बताया गया। कार्यक्रम के अंत मे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सभी का धन्यबाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

चौरीचौरा कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी,सांसद कमलेश पासवान, विधायक संगीता यादव, विधायक विमलेश पासवान, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक विपिन सिंह, भाजपा नेता अजय कुमार सिंह टप्पू, रविकांत तिवारी, आनंद शाही, राजकुमार व्यास, राजकुमार गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन सुनीता गुप्ता, प्रतिनिधि ज्योतिप्रकाश गुप्ता, राजकुमार व्यास, धनजय सिंह कौशिक, प्रकाशचंद्र नंहे, दीपक कुमार जायसवाल, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, एडीजी जोन दावा शेरपा, आईजी राजेश मोदक डी राव, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल, एसडीएम चौरीचौरा पवन कुमार, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी, सीओ दिनेश कुमार सिंह  भाजपा नेता अनूप जायसवाल, अवधेश जायसवाल,  पूर्व विधायक बेचन राम, पूर्व प्रमुख ईश्वरचंद जायसवाल, विजय शाही, पूर्व छात्र नेता विश्वकर्मा द्विवेदी, जे पी जायसवाल  गोल्डी,दीपक जायसवाल ऊर्फ दीपू, विशाल जायसवाल, भाजपा नेत्री चंद्रबाला श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version