• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल में मारुति सुजुकी का बड़ा धमाका, 4 नई अपडेटेड कारें होंगी लॉन्च

Desk by Desk
15/12/2025
in Tech/Gadgets
0
2026 में मारुति सुजुकी का बड़ा धमाका, 4 नई और अपडेटेड कारें होंगी लॉन्च
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Maruti Suzuki 2026 को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. कंपनी अगले साल भारतीय बाजार में चार नई या अपडेटेड गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस साल सिर्फ विक्टोरिस SUV लॉन्च करने के बाद, मारुति सुजुकी 2026 में एक बार फिर आक्रामक प्रोडक्ट रणनीति के साथ वापसी करने वाली है. खास बात यह है कि इस लाइन-अप में ग्रीन मोबिलिटी पर जोर दिखेगा, जिसमें दो नई इलेक्ट्रिक कारें और कंपनी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार शामिल होंगी.

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 का यह नया शेड्यूल विक्टोरिस मिड-साइज SUV के लॉन्च के बाद सामने आया है. यह मॉडल ग्रैंड विटारा पर आधारित है और नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जा रहा है. जहां कई दूसरी कंपनियां बड़े-बड़े मॉडल प्लान बना रही हैं, वहीं मारुति सुजुकी 2026 में एफिशिएंसी और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस कर रही है.

Maruti Suzuki e विटारा

यह भारत में मारुति सुजुकी की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार होगी. e विटारा के जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये कार नई HEARTECT-e डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलेगा जो आपको 543 किमी तक की रेंज दे सकती है. इस इलेक्ट्रिक कार को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Maruti Suzuki फ्रॉन्क्स फ्लेक्स-फ्यूल

फ्रॉन्क्स का यह फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन मारुति सुजुकी की पहली ऐसी कार होगी, जो वैकल्पिक ईंधन पर चल सकेगी. इसके 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की संभावना है.

खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ऐसा फ्लेक्स-फ्यूल इंजन जो E85 (85% एथनॉल + पेट्रोल) तक के मिश्रण पर चल सके.
इंजन में बदलाव को छोड़कर लुक और मैकेनिकल सेट-अप मौजूदा पेट्रोल फ्रॉन्क्स जैसा ही रहेगा.
एथनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करने की सरकारी नीति के अनुरूप.

Maruti Suzuki YMC इलेक्ट्रिक MPV

मारुति की दूसरी इलेक्ट्रिक कार एक MPV होगी, जिसे तेजी से बढ़ रहे MPV सेगमेंट को ध्यान में रखकर लाया जाएगा. इसे आप इलेक्ट्रिक अर्टिगा की तरह समझ सकते हैं, जो e विटारा SUV के बेस पर बनेगी. इसके 2026 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है.
खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:

e विटारा वाली HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित

प्रीमियम पोजिशनिंग, अर्टिगा और XL6 से ऊपर रखी जा सकती है
49kWh और 61kWh बैटरी विकल्प, करीब 500550 किमी की रेंज
6-सीटर और 7-सीटर लेआउट का विकल्प
किआ कैरेंस EV को दे सकती है सीधी टक्कर

Maruti Suzuki ब्रेज़ा फेसलिफ्ट

मारुति की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ब्रेज़ा को मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है, ताकि यह नए मॉडलों के बीच अपनी पकड़ बनाए रख सके. फेसलिफ्टेड ब्रेज़ा के 2026 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है.
खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:

डिजाइन में हल्के बदलाव, जैसे नए अलॉय व्हील्स, शार्प LED लाइट्स और बदला हुआ रियर डिजाइन, टेक्नोलॉजी में बड़ा अपडेट, जिसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं

मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जारी रहेगा, लोकप्रिय CNG वेरिएंट भी बना रहेगा, जिसमें विक्टोरिस जैसी अंडरबॉडी CNG टैंक टेक्नोलॉजी मिल सकती है

Tags: Maruti Suzuki
Previous Post

फोन को स्लो कर देते हैं Background Apps, जानें इन्हें बंद करने का सही तरीका

Next Post

15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी 2026 MG हेक्टर, जानिए क्या होगा नया

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
2026 MG हेक्टर 15 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा नया

15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगी 2026 MG हेक्टर, जानिए क्या होगा नया

यह भी पढ़ें

corona

थमने लगी तीसरी लहर, एक्टिव केस में गिरावट, रिकवरी में बेहतरी

19/01/2022

Dhanteras : धनतेरस पर अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

02/11/2021
Buddha Purnima

इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए पूजन नियम

15/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version