• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थमने लगी तीसरी लहर, एक्टिव केस में गिरावट, रिकवरी में बेहतरी

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की ताजा स्थिति बेहतरी के संकेत दे रही है। बीते तीन-चार दिनों से नए केस की संख्या 14-17 हजार के बीच आकर थम सी गई है, जबकि लगातार दो दिनों से 20 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। यही नहीं, एक्टिव केस भी एक लाख के आंकड़े से कम होकर 98 हजार तक आ गई है।

पिछले दो दिनों की स्थिति को देखें तो सोमवार को हुई 02 लाख 08 हजार 308 सैम्पल की जांच में कुल 14,803 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी और 20,191 लोग कोरोना मुक्त हुए। वहीं, विगत 24 घंटों में 02 लाख 30 हजार 753 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 17,776 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए।

इसी अवधि में 20,532 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। मंगलवार को जहां 1,01,114 एक्टिव केस थे, वहीं बुधवार को कुल एक्टिव केस की 98 हजार 238 रहे। संक्रमण की गम्भीरता इस बात से आंकी जा सकती है, कि 98,238 मरीजों में से 95 हजार 293 घर पर ही उपचाराधीन हैं।

सपा राज्य में एक बार फिर ‘माफियावाद’ लाना चाहती हैं : सीएम योगी

बुधवार को नई दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से टीम-09 के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से सीएम हेल्पलाइन से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर्स पूर्णतः सक्रिय रहें। मुख्य सचिव स्तर से इनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए। होम आइसोलेशन, निगरानी समितियों से संवाद, एम्बुलेंस की जरूरत और टेलिकन्सल्टेशन के लिए पृथक-पृथक नम्बर जारी किए जाएं। साथ ही, जनपदीय आईसीसीसी में चिकित्सकों का पैनल तैनात करते हुए लोगों को टेलीकन्सल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कोविड के उपचार में उपयोगी जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, वरुण और अजय मिश्र नहीं शामिल

बैठक में एसीएस स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 95% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 61% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 45℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 40% से अधिक पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। टीकाकरण की जिलेवार समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने संभल, आगरा, रामपुर, जालौन आदि टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों को तेजी के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि कोविड से बचाव में उपयोगी साबित हो रहे टीकाकरण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदान से पूर्व हर नागरिक को टीकाकवर जरूर मिल जाए।

Tags: corona cases in india til nowcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

सपा राज्य में एक बार फिर ‘माफियावाद’ लाना चाहती हैं : सीएम योगी

Next Post

उत्तर प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: नड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, 22 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

06/07/2026
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गोरखपुर और मुरादाबाद में बनेंगे 100-100 बेड के आधुनिक ईएसआई अस्पताल

06/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

06/07/2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: नड्डा

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सुभासपा नेता ने सिपाही से ठगे सात लाख, जान से मारने की दी धमकी

06/08/2022
Devendra Kumar

प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाये : देवेंद्र कुमार

25/02/2022
लंदन की कंपनी भारत में लॉन्च करेगी नए हेडफोन और स्मार्टवॉच, देखें कलर और फीचर्स

भारत में एंट्री को तैयार लंदन की कंपनी, लॉन्च होंगे हेडफोन और स्मार्टवॉच

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version