• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आ रहीं तीन नई Electric SUVs, फीचर्स होंगे पावरफुल

Desk by Desk
17/11/2025
in Tech/Gadgets
0
जल्द लॉन्च होंगी Maruti, Tata और Mahindra की नई Electric SUVs; फीचर्स होंगे जबरदस्त
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच भारत में 1 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) रजिस्टर्ड हुए है. ये पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में रजिस्टर्ड नंबर से लगभग दोगुना है. ईवी की बढ़ती मांग के साथ, ओईएम कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं, खासकर SUV सेगमेंट में. अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा और इंतज़ार करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आने वाले महीनों में तीन नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं.

मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति सुजुकी ई-विटारा के साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में प्रवेश करेगी, जिसकी बिक्री 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. मारुति ई-विटारा के बाद, टाटा सिएरा ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9एस और टाटा सिएरा ईवी क्रमशः 25 और 27 नवंबर को लॉन्च होंगी. दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के 2026 की शुरुआत में शोरूम में आने की उम्मीद है. आइए इन आने वाली इलेक्ट्रिक SUV (EV SUV) की प्रमुख विशेषताओं पर एक नज़र डालते हैं.

मारुति सुजुकी ई-विटारा बैटरी पैक ऑप्शन

मारुति सुजुकी ई विटारा को दो बैटरी पैक विकल्पों 49kWh और 61kWh के साथ पेश करेगी, जो फ्रंट एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़े होंगे. डुअल मोटर सेटअप और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम विशेष रूप से बड़े बैटरी वाले वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा. कार निर्माता ने पुष्टि की है कि मारुति ई विटारा पूरी तरह चार्ज होने पर 500 किमी से ज़्यादा की रेंज देगी.

टाटा सिएरा ईवी बैटरी पैक

टाटा सिएरा ईवी (EV) के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन 25 नवंबर, 2025 को इसके अनावरण के दौरान सामने आने की उम्मीद है. हालांकि, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में हैरियर ईवी वाला पावरट्रेन इस्तेमाल होने की संभावना है, जो 65kWh और 75kWh बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है. 65kWh बैटरी 238PS रियर मोटर के साथ आती है, जबकि 75kWh बैटरी पैक 158PS फ्रंट मोटर के साथ आता है. टाटा का दावा है कि हैरियर ईवी एक बार चार्ज करने पर 627 किमी तक की MIDC रेंज प्रदान करती है. सिएरा ईवी 500 किमी से ज़्यादा की रेंज प्रदान कर सकती है.

महिंद्रा XEV 9S पावरट्रेन ऑप्शन

महिंद्रा XEV 9S अपने डिज़ाइन, फीचर्स, कंपोनेंट्स, प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन XEV 9e से साझा करेगी. इसका मतलब है कि ये 59kWh और 79kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी और अपने हाई वेरिएंट में 600 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करेगी. आधिकारिक टीज़र पुष्टि करते हैं कि XEV 9S में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ-साथ हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, स्लाइडिंग दूसरी पंक्ति की सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन वाली पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कई अन्य उन्नत सुविधाएं होंगी.

Tags: maruti suvtata suv
Previous Post

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

Next Post

Android में धमाका: इस फोन में आ रहा iPhone-स्टाइल NameDrop फीचर!

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
Android यूजर्स की ‘बल्ले-बल्ले’, Google ला रहा iPhone के NameDrop जैसा फीचर!

Android में धमाका: इस फोन में आ रहा iPhone-स्टाइल NameDrop फीचर!

यह भी पढ़ें

जम्मू तवी ट्रेन की एसी कोच से निकला धुंआ, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

21/07/2025
massive fire in ferry

घर में लगी भीषण आग में दादा-दादी और पोती की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

04/11/2021
56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लड़ रहा है कोरोना से जंग : डॉ. हर्षवर्धन

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version