• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकाबपोश अपराधियों ने ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या,

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना के नवादा जिले के रजौली थाने के गरीबा गांव स्थित अपने घर से पल्सर बाइक से पत्नी के साथ रजौली आ रहे मकान निर्माण ठेकेदार 38 वर्षीय रामजतन कुमार को शुक्रवार को बाइक सवार दो नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने सरमसपुर गांव स्थित लोमश ऋषि पहाड़ के पास गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए।

हालांकि ठीकेदार की पत्नी बबिता देवी इस घटना में बाल-बाल बच गई है। पति को गोली लगने के बाद पत्नी द्वारा हल्ला किए जाने के बाद आसपास के लोगों ने रामजतन को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही ठेकेदार रामजतन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे विक्रम कुमार ने बताया कि गांव के कृष्णा सिंह, पंकज सिंह, संटू सिंह, विश्वनाथ सिंह से उसका आपसी विवाद चल रहा था। वे लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गरीबा गांव निवासी पंकज सिंह नवादा जिले के जदयू नेता रेणु कुशवाहा के बेटे विपिन हत्याकांड में इस समय उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसके पिता व अन्य लोग बाहर हैं।

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्रियों की मौत

उन्हीं लोगों ने उसके चाचा की हत्या कर दी है। वहीं जानकारी मिल रहा है कि विपिन हत्याकांड के आरोपी पंकज सिंह की पत्नी का रामजतन कुमार के भतीजे से काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। जिससे परेशान होकर पंकज सिंह 3 दिनों से लगातार जेल से ही रामजतन कुमार को गोली मार देने की धमकी दे रहा था। चूंकि रामजतन कानून का जानकार था और पूर्व में हुए दो तीन केस में उसने अपने भतीजे की मदद भी थी। पूर्व में हुए केस में रामजतन के भाई जेल भी गए थे।

ठीकेदार की हत्या के बाद घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर रजौली बाईपास चौक पर एनएच-31 को जाम कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। रजौली बाईपास चौक पर आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखकर पुलिस एनएच पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इधर घटना के बाद से मृतक की पत्नी और बच्चे समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। ठीकेदार की मौत से पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने समझाबुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।

Tags: Bihar crime newsbihar newsmurderNational news
Previous Post

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्रियों की मौत

Next Post

स्कूली शिक्षा से बाहर हुए बच्चों को वापस जोड़ने के लिए प्रबंध पोर्टल शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pickle
Main Slider

खाने के साथ परोसे आलू का आचार, देखें रेसिपी

06/11/2025
CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Next Post
corona

स्कूली शिक्षा से बाहर हुए बच्चों को वापस जोड़ने के लिए प्रबंध पोर्टल शुरू

यह भी पढ़ें

Subrata Roy

पंचतत्व में विलीन हुए ‘सहारा श्री’, पोते ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

16/11/2023
shivraj minister mohan yadav

म.प्र. के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव हुये कोरोना से संक्रमित, कई वरिष्ठ नेताओं की बढ़ी मुसीबतें

19/08/2020
Pujara narrowly escaped ball of fast bowler Neil Wagner

तेज गेंदबाज नील वैगनर की गेंद से बाल-बाल बचे पुजारा, मुँह के पास..

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version