• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के बाद धामी देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार, बढ़ी लोकप्रियता

Writer D by Writer D
26/08/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री धामी के देशभर में नजीर बने कड़े और बड़े फैसलों व राज्य के विकास को लेकर लिए गए नीति-निर्णयों से अलग छवि उभरी है। खासकर मातृशक्ति और युवा वर्ग में राज्य हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी खासे चहेते हैं।

एक मीडिया समूह ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर पोल कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नाम पर 51.1 फीसदी जनता ने पोल कर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर मुहर लगाई है जबकि पोल के दौरान जनता ने कमेंट के माध्यम से भी मुख्यमंत्री धामी के फैसलों और कामकाज की खुलकर तारीफ की है। इसके अलावा सर्वे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा को 16.9 फीसदी, गोवा के प्रमोद सांवत को 16.3 फीसदी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 15.7 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया है।

उल्लेखनीय है कि पहले भी देश के ताकतवर भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री धामी ने 61वां स्थान प्राप्त कर धाक जमाई थी। जबकि विकास कार्यों को लेकर नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) रैंकिंग में भी देशभर में उत्तराखंड को पहला स्थान दिलाकर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने अपने काम पर लोकप्रियता की लंबी लकीर खींची है। इधर, मुख्यमंत्री धामी की आमजनों के बीच तथा सोशल मीडिया में भी खासी लोकप्रियता है।

कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के बाद देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में दर्ज हो चुके हैं। अकेले फेसबुक पेज पर उनके फॉलोवर्स एक करोड़ पार हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ऐसे बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने महज तीन वर्ष में विकास के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। सबसे पहले देश का पहला सख्त नकलरोधी कानून लागू कर मुख्यमंत्री धामी ने देश के लिए नजीर पेश की है। खासकर उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार ने कड़ा नकलरोधी कानून लागू किया है। इसके अलावा भारतीय संविधान में दी गई समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी कानून की व्यवस्था को सबसे पहले राज्य में लागू करने का निर्णय लेकर देशभर में मिसाल कायम की है। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई के साथ सख्त दंगारोधी कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे कई बड़े कानून बनाए हैं।

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

वहीं सिलक्यारा सुरंग आपदा में 41 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू, जोशीमठ आपदा से निपटने से लेकर हल्द्वानी और हाल ही में केदारनाथ आपदा समेत अन्य स्थानों पर आई आपदा में मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सूझबूझ से जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा कुशल राजनीतिज्ञ की भूमिका में भी युवा मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव में देशभर में जहां ताबड़तोड़ जनसभाएं की हैं, वहीं उत्तराखंड की पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई है।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

योगी की मंशा – ब्रज में व्यवस्था ऐसी, जो श्रद्धालुओं को कराए सुखद अनुभूति

Next Post

गुरु जंभेश्वर भगवान की जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम सैनी, बोले- कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
PM Modi
राजनीति

5 देशों के दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी! आज मंत्रिपरिषद की महा-बैठक

21/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh

गुरु जंभेश्वर भगवान की जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम सैनी, बोले- कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

28/02/2025
IND vs NZ

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत की पहली पारी में हालत खराब, 7 व‍िकेट धड़ाम

25/10/2024
kiara advani

कियारा आडवाणी को रिपोर्टर ने ‘कायरा’ नाम से बुलाया था

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version