• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19 मई राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

Writer D by Writer D
19/05/2022
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली, राशिफल
0
3 planets will transit

3 planets will transit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, गुरुवार, 19 मई 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल (Horoscope) ।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कोराबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिता सकेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में लाभ में नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से ताजगी का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से थकान और आलस्य का अनुभव होगा। काम में मन नहीं लगेगा और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा सहकर्मियों और परिजनों से विवाद हो सकता है। किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचें। सेहत को लेकर सावधानी बरतना होगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला वर्ग से संभलकर रहें। विद्यार्थियों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। निवेश फायदेमंद रहेगा। जमीन-मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा। कार्य स्थल पर साथियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक या किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक योजनाओं के कारण परेशानियां होंगी। नौकरी-व्यवसाय में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा, लेकिन खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहेंगे। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, परिश्रम की अधिकता रहेगी, सभी जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। नया काम मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रगति के योग हैं। संतान से सुख और आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा को टालें।

धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम और सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। घर और कार्यस्थल में बेहतर वातावरण से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन का योग है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। दिनभर की दौड़-भाग थकान हो सकती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में धनलाभ की संभावना रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहा, लेकिन परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफल
Previous Post

अपहरण व दुराचार के आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

Next Post

कब है वट सावित्री, जानें अखंड सौभाग्य पाने की पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
tomato flu
फैशन/शैली

बच्चों के लिए कहर बना टोमैटो फ्लू, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

06/05/2026
fashion tips
फैशन/शैली

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
Next Post
Vat Savitri Vrat

कब है वट सावित्री, जानें अखंड सौभाग्य पाने की पूजा विधि

यह भी पढ़ें

WhatsApp पर आए पर्सनल मैसेज को दूसरों से ऐसे छुपाए, ऐसे रखें अपनी चैट सुरक्षित

13/11/2021
दीप सिद्धू Deep Sidhu

लाल किला हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

23/02/2021
मस्जिद में हनुमान चालीसा

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले में बीजेपी नेता और मौलवी समेत चार पर मुकदमा

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version