Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मायावती ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

मायावती Mayawati

मायावती

लखनऊ। यूपी के 2022 में प्रस्‍तावित विधानसभा चुनावों को लेकर हर दल ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला अपराधों पर योगी सरकार को घेरा है। मायावती ने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्‍य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार को इन अपराधों पर तत्‍काल रोक लगानी चाहिए।

फिल्मी स्टाइल में पुलिस कस्टडी से साथी को छुड़वा कर बदमाश फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

सुश्री मायावती ने कहा कि यूपी में बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं। खासकर महिलाओं के खिलाफ लगातार घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उनमें असुरक्षा की भावना है। यह अत्‍यंत दु:खद और चिंताजनक है। बसपा सुप्रीमो ने अपने अधिकारिक ट्वि‍टर हैंडल पर लिखा कि पीलीभीत और गोंडा में महिला असुरक्षा के साथ ही एटा में पुलिस बर्बरता की घटना बेहद शर्मनाक है। इसके साथ ही झांसी में ट्रेन से केरल की ननों को उतार देने की घटना भी शर्मनाक और अतिनिंदनीय है।

सरकार को इन घटनाओं पर तत्‍काल ध्‍यान देना चाहिए। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह के मामलों की ओर तत्‍काल ध्‍यान देने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के मामलों की वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार अत्‍यंत आवश्‍यक है।

Exit mobile version