• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी उपचुनाव से पहले मायावती की बड़ी कार्रवाई, चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Writer D by Writer D
24/11/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बसपा के चार पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। जिला यूनिट की जांच रिपोर्ट के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी हाईकमान ने अभी तक कोई निर्देश भी जारी नहीं किए हैं। लोकसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायत हाईकमान को मिली थी। जिसकी लोकल कमेटी से जांच कराई गई।

इन नेताओं को किया निष्कासित

लोकल कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगरा जोन इंचार्ज दीपक पेंटर और मनीष सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनी, विधानसभा क्षेत्र भोगांव के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव संजय सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दो दिन पहले बसपा से जिला सचिव विद्याराम मुनीम को भी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

सपा के दिग्गज नेता पर कसा शिकंजा, रामेश्वर सिंह के बेटे की भी संपत्ति हुई कुर्क

बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि जिला महासचिव संजय सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने, अनुशासनहीनता करने की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं, जिसके बाद निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

जिला इकाई भंग की गई

लोकसभा उपचुनाव के दौरान बसपा की जिला इकाई भी भंग कर दी गई है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष को छोड़कर पूरी जिला इकाई भंग की गई है।

Tags: Lucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

सपा के दिग्गज नेता पर कसा शिकंजा, रामेश्वर सिंह के बेटे की भी संपत्ति हुई कुर्क

Next Post

अब हर शुक्रवार माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका, जानें IRCTC का खास पैकेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री सैनी ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया अपना दूसरा बजट

02/03/2026
Next Post
Vaishno Devi

अब हर शुक्रवार माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका, जानें IRCTC का खास पैकेज

यह भी पढ़ें

Poster

1090 पर फिर लगा विवादित पोस्टर, BJP को बताया बलात्कारी जालसाज, जुमलेबाज

24/08/2024
Makeup

इन के बिना पूरा नहीं है आपका मेकअप किट

09/11/2025
Vaman Jayanti

इस दिन हुआ था भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन का जन्म

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version