• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो खुद CM बनने का सपना पूरा नहीं कर सके, वो मुझे कैसे PM बनाते?

Writer D by Writer D
29/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखे हमले किये हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को बचकाने बयान बंद कर देना चाहिए। बसपा मुखिया ने कहा कि जो बीएसपी से गठबंधन के बावजूद लोकसभा में पांच सीटें ही जीत सका, वह बीएसपी मुखिया को पीएम कैसे बना पाएगा।

मायावती (Mayawati) ने अखिलेश पर किया तीखा प्रहार

बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को सुबह सपा मुखिया पर प्रहार करते हुए तीन ट्वीट किये। पहले ट्वीट में मायावती ने लिखा, “ सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबन्धन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?”

1. सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबन्धन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं? 1/3

— Mayawati (@Mayawati) April 29, 2022

मायावती (Mayawati) ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “इसके साथ ही, जो पिछले हुये लोकसभा आमचुनाव में, बी.एस.पी. से गठबन्धन करके भी, यहाँ खुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बी.एस.पी. की मुखिया को कैसे पीएम बना पायेंगे? अतः इनको ऐसे बचकाने बयान देना बन्द करना चाहिये।”

2. इसके साथ ही, जो पिछले हुये लोकसभा आमचुनाव में, बी.एस.पी. से गठबन्धन करके भी, यहाँ खुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बी.एस.पी. की मुखिया को कैसे पीएम बना पायेंगे? अतः इनको ऐसे बचकाने बयान देना बन्द करना चाहिये। 2/3

— Mayawati (@Mayawati) April 29, 2022

तीसरे ट्वीट में मायावती (Mayawati) ने कहा, “साथ ही, मैं आगे सीएम व पीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन मैं अपने कमजोर व उपेक्षित वर्गों के हितों में देश का राष्ट्रपति कतई भी नहीं बन सकती हूँ। अतः अब यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है।”

3. साथ ही, मैं आगे सीएम व पीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन मैं अपने कमजोर व उपेक्षित वर्गों के हितों में देश का राष्ट्रपति कतई भी नहीं बन सकती हूँ। अतः अब यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। 3/3

— Mayawati (@Mayawati) April 29, 2022

गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक इफ्तार पार्टी में गए थे जहां उनसे मायावती (Mayawati) के राष्ट्रपति न बनने वाले बयान पर सवाल किया गया। तब अखिलेश ने कहा है कि वे भी चाहते थे कि बसपा की मुखिया मायावती प्रधानमंत्री बनें। इसलिए 2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने बसपा से गठबंधन किया था। मैं खुश हूं, मैं भी यही चाहता था। पिछले चुनाव में इसी को लेकर गठबंधन किया गया था। अगर गठबंधन जारी रहता तो बसपा और डॉ. भीम राव अंबेडकर के अनुयायी देख सकते थे कि कौन प्रधानमंत्री बनता।

मायावती बोलीं- मैं PM या CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन….

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला था। कहा कि, ‘मैं फिर से सीएम बनने, आगे चलकर पीएम बनने का सपना तो देख सकती हूं, लेकिन देश का राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकती। सपा मुखिया यह अफवाह फैलाना बंद करें। चुनावों में मात खाए अखिलेश विदेश भागने की फिराक में हैं। वहां पहले ही उन्होंने अपना बंदोबस्त कर लिया है।’

मायावती ने बयान जारी कर कहा कि यूपी में भाजपा की सत्ता वापसी के लिए सपा जिम्मेदार है। सपा और भाजपा ने मिलकर पूरे चुनाव को हिंदू-मुस्लिम रंग दे दिया और भाजपा सत्ता में आ गई। अब गरीबों, मुसलमानों पर जो जुल्म हो रहे हैं उसके लिए सपा मुखिया जिम्मेदार हैं।

मायावती ने यूपी सीएम की पेशकश पर राहुल गांधी की खिंचाई

Tags: akhilesh yadavlive hindi newsLucknow NewsmayawatiNational newsnews hindi todaynews in hindipolitical newsTodays Newsup newsUP Politics
Previous Post

437 करोड़ में नीलाम हुआ विश्व का सबसे बड़ा हीरा

Next Post

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में 150 विकेट लेने वाले बने पहले स्पिनर

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Governor dissolves West Bengal Assembly
Main Slider

पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने लिया एक्शन

07/05/2026
Next Post
Sunil Narine

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में 150 विकेट लेने वाले बने पहले स्पिनर

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

‘देसी गर्ल’ पहुंची अयोध्या, पति निक और बेटी मालती संग किए रामलला के दर्शन

20/03/2024
massive fire in ferry

कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ राख

11/09/2021
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

अगर बगैर कुर्बानी बकरीद तो फिर दिवाली में नहीं होगी आतिशबाजी : साक्षी महाराज

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version