• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
07/05/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” अवधारणा के तहत टिहरी झील रिंग रोड एवं आसपास के क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक और समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों के दौरान क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, हरित क्षेत्र और पर्यावरणीय संतुलन को हर हाल में सुरक्षित रखा जाए।

गुरुवार को सचिवालय में टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) इस परियोजना के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DMO) के रूप में कार्य करेगा और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाएं।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए कि टिहरी झील क्षेत्र के विकास के लिए तैयार की जाने वाली योजना में टिहरी झील रिंग रोड, आइकोनिक ब्रिज, हरित पैदल मार्ग, ईको पार्क, वेलनेस सेंटर और प्राकृतिक व्यू प्वाइंट्स को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जा सकती है, लेकिन इसकी संपूर्ण रूपरेखा एक साथ तैयार की जानी चाहिए।

उन्होंने टिहरी तक एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए सड़क मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। साथ ही नए पर्यटन रूट्स की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। मुख्य सचिव ने साइट स्पेसिफिक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने और पूरे क्षेत्र में हरित क्षेत्र व प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने परियोजना में वॉटरड्रोम और वॉटरपोर्ट को शामिल करने की बात भी कही। उन्होंने निर्देश दिए कि आइकोनिक पुलों का डिजाइन सी-प्लेन परियोजना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। इसके अलावा डोबराचांटी पुल के पास स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को पर्यटन, एडवेंचर, वेलनेस और ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाएं समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि यह क्षेत्र भविष्य में देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सके।

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार, अभिषेक रोहिला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

यह भी पढ़ें

5 पाकिस्तानी ढेर

BSF ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

22/08/2020
Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद हटाया गया, इनको सौंपी जिम्मेदारी

18/05/2023
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

WHO ने कोरोना कंट्रोल करने के ‘यूपी मॉडल’ की तारीफ, सीएम योगी ने कही ये बात

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version