Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्थ : 1.84 अरब डॉलर तक घट गया देश का विदेशी मुद्रा भंडार

foreign currency reserve

foreign currency reserve

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.84 अरब डॉलर घटकर 584.24 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।

मध्य प्रदेश सरकार ट्रांसजेंडर्स के लाने जा रही बड़ी नीति, बन सकेंगे एकल अभिभावक

भारतीय रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ों के अनुसार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार में 1.53 अरब डॉलर की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और यह 36.06 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 28.4 करोड़ डॉलर घटकर 541.51 अरब डॉलर पर आ गई।

लाइंस क्लब ने पुलिस लाइन में किया कंबल वितरण

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.51 अरब डॉलर पर रहा।

Exit mobile version