• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोलियो का उन्मूलन होने तक सार्थक प्रयास जरूरी : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने रविवार को गोरखपुर जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित परिसर में पांच बच्चों को पोलियोरोधी ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio) का शुभारंभ किया। आदित्यनाथ ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन होने तक हमें सार्थक प्रयास करते रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ भारत अभियान, सशक्त भारत अभियान का हिस्सा है। इसे लेकर सभी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन को सरकार के कार्यक्रमों से जुड़ना होगा। सब लोग एकसाथ सामूहिकता के भाव से जब जुड़ेंगे तो इसके सार्थक परिणाम आएंगे। सामूहिकता के भाव से ही हमने 40 साल तक मासूमों पर कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस पर पूरी तरह नियंत्रण पाया है। इंसेफेलाइटिस पर नकेल कसने में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास, प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय और मजबूत हुए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी संक्रामक होने के नाते जब तक वायरस दुनिया से समाप्त नहीं हो जाता, खतरा बना रहता है। इसलिए पूरी दुनिया में पोलियो उन्मूलन होने तक हमें सार्थक प्रयास करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, पोलियो की चपेट में जो बच्चे जिंदगीभर के लिए स्थाई विकलांगता के शिकार हो जाते हैं, उनके एवं उनके परिवारों पर क्या बीतती होगी। इसलिए सरकार पोलियो उन्मूलन अभियान को तब तक जारी रखेगी जब तक पूरी दुनिया से यह बीमारी खत्म नहीं हो जाती।

योगी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी दो बूंद ज़िंदगी की

योगी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेश में पांच वर्ष तक के 3.80 करोड़ बच्चों को दो बूंद जिंदगी की (पोलियोरोधी ड्राप) पिलाई जाएगी। इतने बच्चों को बीमारी से सुरक्षा कवर देने के लिए 1.10 लाख बूथ बनाए गए हैं, साथ ही 76 हजार सचल टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अलावा बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष भी चलाया जा रहा है। मासूमों को पूरा टीकाकरण कवरेज समय पर देना होगा। यह हरेक बच्चे का अधिकार है, तो हम सभी का दायित्व भी है। उन्होंने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों एवं समाज के प्रमुख लोगों से पल्स पोलियो अभियान में योगदान देने की अपील की।

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण का श्रेय अंतर विभागीय समन्वयन की ताकत को देते हुए पल्स पोलियो अभियान एवं अन्य कार्यक्रमों में भी इसकी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 वर्षों में 50 हजार मासूम इंसेफेलाइटिस की चपेट में आकर असमय काल कवलित हो गए थे। हमने चार साल में इसके उपचार एवं संपूर्ण उन्मूलन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए।

इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौत के आंकड़े 95 फीसद तक नियंत्रण में हैं। अब इसके संपूर्ण उन्मूलन का अवसर है। इंसेफेलाइटिस पर नकेल कसने में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास, प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय और मजबूत हुए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान है।

Tags: gorakhpur newspulse polio campaignyogi 2.0Yogi News
Previous Post

एक ही परिवार के तीन छात्रों की डूबने से मौत, परिवार में मचा हड़कंप

Next Post

बढ़े डीजल के दाम, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Petrol

बढ़े डीजल के दाम, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

यह भी पढ़ें

copper vessel

अगर आप भी इस बर्तन में पीते हैं पानी, तो जान लें ये बात

19/07/2024

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए आत्मनिर्भर गांव : शिवराज

19/08/2020
air india

बर्मिंघम में एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, अमृतसर से भरी थी उड़ान

05/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version