• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा नीत सरकार के 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह ( swearing-in ceremony) को भव्य बनाने के लिए प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश में फिर से गठित हो रही भाजपा नीत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च की शाम चार बजे राजधानी में शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार दोपहर इकाना स्टेडियम का दौरा किया और स्टेडियम प्रबंधन के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर विस्तार में चर्चा की। सहगल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के नेतृत्व में की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब 75 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि समारोह में खास तौर से महिला लाभार्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव 21 मार्च को होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

योगी 2.0 का 25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है। साथ ही केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्रमश: पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक बनाया गया है एवं शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को योगी के गोरखपुर से लखनऊ  पहुंचने पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में 200 से अधिक VVIP गेस्ट, सोनिया-अखिलेश को भी निमंत्रण

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 403-सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतीं हैं और उसके सहयोगियों ने 18 अन्य सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का रास्ता साफ किया है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हुए और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए गए।

Tags: Ikana StadiumLucknow Newsyogi 2.0Yogi Newsyogi swearing ceremony
Previous Post

जीजा के इश्क में दीवानी महिला ने की पति की हत्या

Next Post

जयंत को बड़ा झटका, रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
Next Post

जयंत को बड़ा झटका, रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Education

यूपी के एजुकेशन सिस्टम को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य

04/09/2023

CM योगी के प्रयासों से पूर्वांचल में लगी PNG से चलने वाली पहली फैक्ट्री

25/06/2021
Dhanteras

कब मनाया जाएगा धनतेरस, इस दिन जरूर खरीदें ये एक चीज

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version