Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खसरे का प्रकोप, 8 माह के मासूम समेत 12 मरीजों की मौत

Measles

Measles

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे (Measles) ने कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में अब तक मुंबई में खसरे के 233 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 12 लोगों की इसके चलते हुई है। खसरे के कारण हाल ही में 8 महीने के ब्च्चे की जान चली गई। उसे 18 नवंबर को पुणे में भर्ती कराया गया था।

BMC के मुताबिक खसरे के कारण 8 लोगों की मौत कंफर्म हैं। वहीं, 1 मामला फिलहाल संदिग्ध है। मरने वाले 12 लोगों में से 3 की मौत मुंई के बाहर हुई है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने खसरे के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया था।

केंद्र ने रांची (झारखंड), अहमदाबाद (गुजरात) और मलप्पुरम (केरल) में तीन उच्च-स्तरीय बहु-विषयक 3-सदस्यीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया है। ये टीमें सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को स्थापित करने में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणों की सहायता करेंगी। दरअसल, ये बीमारी तेजी से बच्चों में फैल रही है।

कमल हासन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक रांची जाने वाली केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), नई दिल्ली और राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएलएच), नई दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल हैं। PHO, मुंबई, कलावती सरन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल (KSCH), नई दिल्ली और क्षेत्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय (RoHFW), अहमदाबाद के विशेषज्ञ अहमदाबाद जाने वाली केंद्रीय टीम में शामिल होंगे और मलप्पुरम की टीम में RoHFW, तिरुवनंतपुरम, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पांडिचेरी और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC), नई दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Exit mobile version