• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतिदिन न्यूनतम डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट किये जाएं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड टेस्टिंग में वृद्धि करते हुए प्रतिदिन न्यूनतम डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट किये जाएं। उन्होंने कोविड पॉजिटिव मरीजों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखते हुए उनके उपचार की सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) आज यहां शास्त्री भवन में आहूत टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकांश कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की ही आवश्यकता पड़ रही है। इसलिए इन्हें कोविड आइसोलेशन प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि एनसीआर के जिलों सहित जनपद लखनऊ में अधिक केस मिल रहे हैं। ऐसे में इन जनपदों में फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी उपयोग किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 162 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1316 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 91 हजार 673 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 07 लाख 90 हजार 314 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

CM योगी की उपस्थिति में सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 31 करोड़ 17 लाख 12 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 92 लाख 53 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 87.67 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 15 करोड़ 29 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 94.74 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 64.33 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 44 लाख 23 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 27 लाख 09 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री  ने बच्चों के टीकाकरण कार्य में और ते लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पात्रता के अनुसार अब दूसरी डोज भी दी जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाये जाने के कार्य में भी ते लायी जाए।

स्टार्टअप नीति से प्रभावित निवेशक, यूपी में कर रहे लगातार निवेश

मुख्यमंत्री  ने कहा कि योजनाबद्ध प्रयासों और अन्तर्विभागीय समन्वय से प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। इसी क्रम में प्रदेश ने संचारी रोगों के उन्मूलन में एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। नवीनतम परिणाम बताते हैं कि राज्य में मलेरिया और कालाजार रोग समाप्ति की ओर है। प्रति एक हजार की जनसंख्या पर एक से अधिक व्यक्ति में मलेरिया की समस्या नहीं पायी गयी, जबकि कालाजार रोग के 22 चिन्हित ब्लॉकों में प्रति दस हजार की आबादी में एक से अधिक व्यक्ति में यह रोग नहीं पाया गया। बहुत जल्द हमारा प्रदेश कालाजार से मुक्त हो जाएगा और मलेरिया रोग को पूरी तरह नियंत्रित करने में भी सफल होगा। प्रदेश के कालाजार से मुक्त हो जाने की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi meeting
Previous Post

CM योगी की उपस्थिति में सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई विधान परिषद् की सदस्यता की शपथ

Next Post

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

rape

सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाला हैवान पिता गिरफ्तार

20/05/2023
UP Police SI Exam

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्पोर्ट्स कोटा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

29/03/2023

निया शर्मा ने बीच सड़क पर किया डांस, इंटरनेट पर वीडियो ने लगाई आग

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version