• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने कल सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से शिष्टाचारिक मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उप्र में असीमित संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के साथ ही राजस्व अर्जन की बेहतर संभावनाएं हैं।

मुलाकात के दौरान पर्यटन मंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि उप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सुशासन, सुरक्षा तथा विकास का एक मजबूत ढांचा तैयार करके पूरी ईमानदारी से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया, जिसके फलस्वरूप विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाने का अवसर दिया।

प्रतिदिन न्यूनतम डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट किये जाएं : सीएम योगी

श्री सिंह ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जी के दूसरे कार्यकाल में सत्ता संभालते ही उन्होंने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किये गये वायदे को पूरा करने के लिए सभी विभागों का 100 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष तथा 05 वर्ष का रोडमैप तैयार कराकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे धरातल पर उतारने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी विभाग अपने-अपने एजेण्डे पर काम करना शुरू कर दिये हैं।

श्री योगी जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल हुए हैं, जिसका परिणाम यह है कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने से विकास का बेहतर माहौल बना है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किये गये एजेण्डे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

जयवीर सिंह ने अमित शाह द्वारा पर्यटन को लेकर दिये गये मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य सुझाव के प्रति आभार जताया।

Tags: amit shahdelhi newsjaiveer singhLucknow News
Previous Post

प्रतिदिन न्यूनतम डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट किये जाएं : सीएम योगी

Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए ईमानदारी से कार्य किया जाय : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए ईमानदारी से कार्य किया जाय : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकियों को किया ढेर

08/05/2022
Microsoft CEO सत्य नडेला ने बताया 2026 का प्लान, AI को लेकर कह दी ये बात

Microsoft CEO ने AI को लेकर कह दी ये बात, बताया 2026 का प्लान

05/01/2026
Baramulla Encounter

उरी में सुरक्षा बलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version